इटली के समुद्र में चट्टान से टकराई नौका, नवजात बच्चे समेत 58 लोगों की मौत

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के समुद्र में रविवार तड़के नाव डूबने से 58 प्रवासियों की मौत हो गई है। कई लोगों को बचाया गया है। मरने वालों में एक कुछ महीने का एक बच्चा भी है।

Updated: Feb 27, 2023, 05:59 AM IST

इटली के दक्षिणी तट के निकट एक नौका हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 58 प्रवासियों की मौत हो गई है। इटली के कैलेब्रिया प्रायद्वीप के तटीय शहर क्रोटोन के निकट बंदरगाह अधिकारियों के हवाले से खबर आई कि सुबह के समय जब लोनियाल समुद्र में नौका दुर्घटनाग्रस्त हुई। नौका में 140 से 150 लोग सवार थे। बचाव कार्यों में जुटे दमकलकर्मियों के प्रवक्ता लूका कारी ने कहा कि करीब 80 यात्री जीवित मिले हैं जिसमें से 20 को अस्पताल ले जाया गया है।

मरने वालों में कुछ महीने के एक बच्चा भी शामिल है हादसे में कुल 20 बच्चों की मौत हुई है। मानव तस्करी के संदेह में एक तुर्की नागरिक को हिरासत में लिया गया है। जबकि 27 लोग खुद तैरकर तट पर आ गए. हालांकि, अभी तक प्रवासियों की राष्ट्रीयता की पहचान नहीं हो सकी है। माना जाता है कि यह जहाज तुर्की से ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोगों के साथ रवाना हुआ था और खराब समुद्री मौसम के दौरान चट्टानों से टकरा गया। 

समुद्र के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के लिए इटली एक मुख्य लैंडिंग प्वॉइंट है केंद्रीय भूमध्य मार्ग को दुनिया के सबसे खतरनाक मार्गों में से एक माना जाना जाता है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन मिसिंग माइग्रेंट्स प्रोजेक्ट के अनुसार, 2014 से केंद्रीय भूमध्य सागर में 20,333 लोग मारे गए हैं या लापता हो गए हैं। 2022 में नाव से 1 लाख से अधिक शरणार्थी इटली पहुंचे. प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी सरकार अक्टूबर में सत्ता में आई थी, उसने समुद्री बचाव चैरिटी के खिलाफ सख्त कदम उठाए, जिसमें अनुरोध करने की आवश्यकता का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भी शामिल है।

इटली की राजधानी रोम में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास के मुताबिक इस नाव पर 40 पाकिस्तानी सवार थे। दूतावास की ओर से यह भी कहा गया है कि 28 पाकिस्तानियों का शव समुद्र से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि 12 नागरिक अभी भी लापता है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने आगे कहा कि वे इस संबंध में इतावली अधिकारियों के संपर्क में हैं। 

दरअसल, पाकिस्तान में इस समय एक बड़ा आर्थिक संकट सिर उठा रहा है। लोगों के पास किसी भी तरह के रोजगार के अवसर नहीं है, जिसके कारण वह दूसरे देशों में भाग रहे हैं। खाड़ी देशों में पाकिस्तानी नागरिकों की एक बड़ी आबादी रहती है। लेकिन कई लोग यूरोप में जाकर शरण लेना चाहते हैं। पाकिस्तानी पासपोर्ट पर वीजा मिलना मुश्किल होता है, इसलिए लोग अवैध तरीकों से समुद्र के रास्ते यात्रा करते हैं। यूरोप में जाकर यह लोग कुछ साल रहते हैं और नागरिकता ले लेते हैं। बाद में यहां से वह अमेरिका और कनाडा चले जाते हैं।