भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ से हुआ गायब, क्यूबा में छुपने का अंदेशा

मेहुल चोकसी को 23 मई की शाम को एंटीगुआ में अपने आवास से बाहर कार में देखा गया था, फरार करोरबारी के क्यूबा भागने का अंदेशा जताया जा रहा है, मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाले का आरोपी है

Updated: May 25, 2021, 04:41 AM IST

Photo Courtesy: The Week
Photo Courtesy: The Week

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले में धोखाधड़ी के आरोपों को झेल रहा मेहुल चोकसी लापता हो गया है। मेहुल चोकसी के एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुआ है। स्थानीय पुलिस ने चोकसी की तलाश शुरू कर दी है। चोकसी के एंटीगुआ छोड़ क्यूबा भाग जाने की अशांका जताई जा रही है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने मेहुल चोकसी के वकील विवेक अग्रवाल के हवाले बताया है कि मेहुल चोकसी लापता हो गए हैं। उनका परिवार उन्हें लेकर चिंतित है। एंटीगुआ पुलिस उनकी तलाश कर रही है। चोकसी को 23 मई की शाम करीब 5.30 बजे एंटीगुआ में अपने आवास के पास ही कार चलाते देखा गया था। इसके बाद पुलिस को चोकसी की कार तो मिली लेकिन चोकसी का कोई अता पता नहीं चला। 

यह भी पढ़ें : बाबा रामदेव की दवा कोरोनिल को मुफ़्त बांटेगी हरियाणा सरकार, गृह मंत्री अनिल विज़ ने की 1 लाख किट देने की घोषणा

हालांकि चोकसी के लापता होने के बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि चोकसी एंटीगुआ छोड़ क्यूबा भाग गया है। चोकसी के किसी करीबी के हवाले से तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का उल्लेख किया जा रहा है कि चोकसी क्यूबा में स्थित अपने आलीशान मकान में रहने गया है। 

दरअसल मेहुल चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत छोड़ने से पहले नवंबर 2017 में ही एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों के मुताबिक भारत सरकार एंटीगुआ सरकार पर चोकसी की नागरिकता रद्द करने की दबाव बना रही थी। इसी की आहट मिलने पर चोकसी एंटीगुआ से भी फरार हो गया है।