चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में अमेरिकी सिंगर आर केली दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 30 साल की सजा

अमेरिका के मशहूर सिंगर, प्रोड्यूसर रॉबर्ट सिल्वेस्टर केली (आर केली) को कोर्ट ने चाइल्ड पॉर्नाग्रफी के तीन मामलों में दोषी पाया है, कोर्ट ने उन्हें 30 साल की सज़ा सुनाई है।

Updated: Sep 15, 2022, 11:41 AM IST

Photo Courtesy : Marca
Photo Courtesy : Marca

शिकागो। अमेरिकी सिंगर और प्रोड्यूसर रॉबर्ट सिल्वेस्टर केली (आर. केली) को कोर्ट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कुछ अन्य मामलों में भी दोषी ठहराया है। बुधवार को शिकागो कोर्ट ने केली को तीन मामलों में दोषी ठहराया। केली इससे पहले भी महिलाओं की तस्करी, बच्चों के यौन शोषण के मामलों में दोषी ठकराए जा चुके थे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि केली 80 वर्ष तक जेल से बाहर नहीं आ सकते हैं। तकरीबन एक महीने चले ट्रायल के बाद केली को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के साथ ही अन्य अरोपों का भी दोषी माना गया है। 

55 वर्षीय केली को कोर्ट ने पहले सात अन्य मामलों से बरी कर दिया था। हालांकि, उनपर आरोप लगा कि पिछले मुकदमे में उन्होंने न्याय करने में बाधा डाली थी। शिकागो ट्रायल में केली के साल 2008 के चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले की ही फिर से सुनवाई हुई। चूंकि, इससे पहले धमकियों और रिश्वत की वजह से गवाह ने गवाही देने से मना कर दिया था। अब 37 वर्षीय महिला ने गवाही दी है, जिसके चलते केली को दोषी ठहराया गया है। 

कोर्ट में बहस के दौरान यह बात भी सामने आई कि साल 1994 में जब केली की शादी सिंगर आलिया से हुई थी तब आलिया की उम्र सिर्फ 15 साल थी। विवाह के प्रमाण पत्र में उसे 18 साल का बताया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया। इसके नौ साल बाद ही एक विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई थी। बता दें कि केली को अभी दो ट्रायल का सामना और करना है। इनमें से एक मिनेसोटा और दूसरा शिकागो स्टेट कोर्ट में होगा।