MP की 24 लोकसभा सीटों पर BJP के उम्मीदवार घोषित, विदिशा से शिवराज और गुना से सिंधिया लड़ेंगे चुनाव

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को नहीं मिला टिकट, भाजपा ने आलोक शर्मा को बनाया अपना उम्मीदवार उम्मीदवार, जबलपुर से आशीष दुबे और मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते लड़ेंगे चुनाव

Updated: Mar 02, 2024, 07:44 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को जारी इस लिस्ट 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। पीएम मोदी वाराणसी से जबकि अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेगें। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की 24 सीटें भी शामिल है। इसके मुताबिक शिवराज सिंह चौहान विदिशा जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लडेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पार्टी ने खजुराहो से प्रत्याशी बनाया है।

​​​​​​यहां से ये लड़ेंगे चुनाव

1. मुरैना-  शिवमंगल सिंह तोमर 

2. भिंड- संध्या राय

3. ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा

4. गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया 

5. सागर- लता वानखेड़े 

6. टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक 

7. दमोह- राहुल लोधी 

8. खजुराहो- वीडी शर्मा 

9. सतना- गणेश सिंह 

10. रीवा- जनार्दन मिश्रा 

11. सीधी- राजेश मिश्रा 

12. शहडोल- हिमाद्री सिंह 

13. जबलपुर- आशीष दुबे 

14. मंडला- फगन सिंह कुलस्ते 

15. होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी 

16. विदिशा- शिवराज सिंह चौहान 

17. भोपाल- आलोक शर्मा 

18. राजगढ़- रोडमल नागर 

19. देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी 

20. मंदसौर- सुधीर गुप्ता 

21. रतलाम- अनीता नगर सिंह चौहान

22.खरगोन- गजेंद्र पटेल 

23. खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल 

24. बैतूल- दुर्गादास उईके

मध्य प्रदेश में भाजपा ने छिंदवाड़ा, इंदौर ,उज्जैन, धार और बालाघाट सीट को होल्ड किया है। वहीं, विवादों में रहने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से इस बार टिकट नहीं दिया है। उनके जगह पूर्व महापौर आलोक शर्मा चुनाव लड़ेंगे। उधर, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले सांसद केपी यादव का टिकट काट दिया गया है। यादव की जगह अब भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में होंगे।