CNG Prices Hike: सीएनजी की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, 4 रुपए प्रति किलो बढ़े दाम
अगस्त की शुरुआत में अडानी ग्रुप ने CNG की कीमतों में एकमुश्त 4 रुपये प्रति किलोग्राम का भारी इजाफा कर दिया है। महज 12 दिनों के भीतर हुई इस दूसरी बढ़ोतरी के बाद नया रेट 94.02 रुपये पहुंच गया है।
अगस्त की शुरुआत के साथ ही CNG उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। अडानी कंपनी ने CNG की कीमत में एकमुश्त 4 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद CNG का नया रेट 94.02 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर ऑटो रिक्शा चालकों, टैक्सी संचालकों और CNG वाहनों का उपयोग करने वाले आम लोगों पर पड़ रहा है।
यह हालिया बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही दिन पहले. 19 जुलाई को भी कंपनी ने CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए थे। यानी केवल 12 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार हो रही बढ़ोतरी से परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की परिचालन लागत बढ़ रही है और आम उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:MP: सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति को HC में चुनौती, केवल ब्राह्मणों को अवसर देने का आरोप
पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो CNG की कीमतों में कई बार संशोधन किया गया है। साल 2021 में जनवरी से दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर कई चरणों में कीमतें बढ़ाई गई हैं। इनमें 25 जनवरी को 1.31 रुपये, 17 फरवरी को 0.95 रुपये, 8 जुलाई को 0.68 रुपये, 2 अक्टूबर को 2.56 रुपये, 6 अक्टूबर को 1.30 रुपये, 11 अक्टूबर को 1.63 रुपये, 18 अक्टूबर को 1.50 रुपये, 2 नवंबर को 2 रुपये, 5 दिसंबर को 0.75 रुपये और 19 दिसंबर को 1.85 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि शामिल रही।
साल 2022 में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। 1 जनवरी को 2.50 रुपये, 3 मार्च को 1 रुपये, 10 मार्च को 2 रुपये, 24 मार्च को 1.50 रुपये, 1 अप्रैल को 7 रुपये, 16 अप्रैल को 1 रुपये, 3 जुलाई को 1.31 रुपये, 2 अगस्त को 1.99 रुपये, 4 अगस्त को 1.49 रुपये, 16 अगस्त को 3.48 रुपये, 1 अक्टूबर को 3 रुपये और 18 अक्टूबर को 7.56 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें:CWG 2026: नीरज-यशवीर ने जेवलिन में रचा इतिहास, एक ने सिल्वर तो दूसरे ने जीता ब्रॉन्ज
इसके बाद 2023 में कीमतों में अपेक्षाकृत छोटे बदलाव हुए। 1 जुलाई को 0.15 रुपये, 6 जुलाई को 0.30 रुपये, 16 जुलाई को 0.15 रुपये, 1 अगस्त को 0.15 रुपये और 2 अक्टूबर को 0.15 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई। वहीं, 2024 में 21 फरवरी को 1 रुपये और 3 दिसंबर को 0.22 रुपये प्रति किलोग्राम दाम बढ़ाए गए। साल 2025 में भी कीमतों में कई बार संशोधन हुआ। 2 जनवरी को 1.50 रुपये, 3 मार्च को 0.50 रुपये, 11 अप्रैल को 0.40 रुपये और 2 अगस्त को 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।
साल 2026 की शुरुआत में 1 जनवरी को 1.21 रुपये प्रति किलोग्राम की राहत देते हुए कीमत घटाई गई थी। हालांकी, इसके बाद 7 फरवरी को 0.50 रुपये, 2 अप्रैल को 1.50 रुपये, 16 मई को 2.25 रुपये, 27 मई को 2 रुपये और 19 जुलाई को 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। अब 1 अगस्त को 4 रुपये प्रति किलोग्राम की नई वृद्धि के साथ CNG की कीमत 94.02 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है जिससे उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें:ग्वालियर: तोता खोने के गम में मां-बेटी ने त्यागा भोजन, लौटाने वाले को 50 हजार रुपए देने का ऐलान




