MP Corona Update: कांग्रेस MLA सुनील उइके पॉज़िटिव

MP Corona Update: जुन्नारदेव विधानसभा सुनील उइके का अस्पताल में भर्ती, उपचार के दौरान एक युवक की मौत

Updated: Aug 06, 2020, 07:13 AM IST

photo courtesy : ibc24.in
photo courtesy : ibc24.in

भोपाल। छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाली जुन्नारदेव विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक सुनील उइके को कोरोना का संक्रमण हो गया है।42 वर्षीय सुनील उइके की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें राजधानी स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भोपाल के बैरागढ़ निवासी एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सईद ज़फर ने जुन्नारदेव विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया है कि सुनील उईके के सवास्थ्य में अभी सुधार है तथा उनका उपचार राजधानी के चिरायु अस्पताल में किया जा रहा है।        

भो युवक की कोरोना से मौत 
राजधानी में बुधवार को संत नगर के रहने वाले वीनू तेजवानी की कोरोना की चपेट में आने का कारण दुखद मौत हो गई। वीनू तेजवानी की उम्र महज़ 25 वर्ष थी।हरीश कुमार तेजवानी के 25 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ वीनू तेजवानी को कोरोना के कारण कल चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वीनू की जुम्मेराती में किचन सेंटर के नाम से बर्तन की दुकान है। वीनू बुधवार दोपहर को कोरोना से जंग हार गया और उसकी मृत्यु हो गई।