महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने उज्जैन पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, कहा- विश्व के कल्याण की कामना की

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने मध्य प्रदेश पहुंचे हैं मंत्री एस जयशंकर, महाकाल लोक देखने उज्जैन पहुंचे, महाकाल लोक कॉरिडोर को बताया उल्लेखनीय उपलब्धि

Updated: Jan 10, 2023, 07:18 AM IST

उज्जैन। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने इंदौर आए विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद आज सुबह उज्जैन पहुंचे। यहां महाकालेश्वर मंदिर में उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की। विदेश मंत्री महाकाल लोक देखने भी पहुंचे।

इस दौरान वह नवनिर्मित महाकाल लोक कॉरिडोर में भी भ्रमण करते दिखे। उन्होंने इसकी तस्वीरें पोस्ट कर कहा कि महाकाल लोक कॉरिडोर एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिसका सभी भक्त प्रशंसा करेंगे। बताया जा रहा है कि उज्जैन से दर्शन लाभ लेकर विदेश मंत्री इंदौर जाएंगे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने सरकारी व्यवस्थाओं पर जतायी नाराज़गी, अपमान का आरोप लगाकर किया इन्वेस्टमेंट प्लान कैंसिल

बता दें कि 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के तहत इंदौर में चल रहे तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सुबह 11.45 बजे इंदौर पहुंची। वे दोपहर के सत्र में कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे विदाई भाषण के साथ ही मेहमानों को प्रवासी भारतीय अवॉर्ड प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार विदेश में भारत के बारे में बेहतर समन्वय बनाने, भारत की उपलब्धियों का समर्थन करने और भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके संगठन और संस्था को दिए जाते हैं। इसके पहले सोमवार को पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए थे।