कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की रैली, किसानों के समर्थन में 3 हज़ार ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन
इंदौर के देपालपुर में हो रही इस ट्रैक्टर रैली में अरुण यादव, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा और बाला बच्चन समेत मालवा-निमाड़ के कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता शामिल हैं

इंदौर। कांग्रेस आज किसानों के समर्थन में इंदौर के देपालपुर में ट्रैक्टर रैली कर रही है। कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ खुद पूर्व पीसीसी चीफ कमल नाथ कर रहे हैं। कमल नाथ ने खुद ट्रैक्टर चला कर कांग्रेस के ट्रैक्टर मार्च का शुभारंभ किया। कमल नाथ के साथ इस रैली में अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बाला बच्चन के साथ साथ मालवा निमाड़ क्षेत्र के कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ साथ बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
कांग्रेस की इस रैली में लगभग 3 हज़ार ट्रैक्टर शामिल हैं। कमल नाथ ने ट्रैक्टर मार्च के दौरान कहा कि केंद्र सरकार तीन काले कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है। कृषि कानूनों के कारण किसानों की हालत बदतर हो जाएगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। कमल नाथ ने कहा कि किसानों की एमएसपी की लड़ाई वे खुद लड़ चुके हैं। कांग्रेस कृषि कानूनों विरोध में किसानों के साथ खड़ी है। और जब तक किसानों की मांग नहीं मानी जाती कांग्रेस किसानों का समर्थन करती रहेगी।
कमलनाथ जी का देपालपुर दौरा,
— MP Congress (@INCMP) January 24, 2021
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मान. कमलनाथ जी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर देपालपुर में किसान आंदोलन में शामिल हुए।
"जय किसान, जय हिंदुस्तान" pic.twitter.com/6xkc7DyVSw
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई पूरे राज्य में किसानों के समर्थन में रैलियां और प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की रैलियों में भारी जनसमर्थन उमड़ रहा है। देपालपुर में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जनसभा में भारी जनसैलाब नज़र आया।
कमलनाथ जी का देपालपुर दौरा,
— MP Congress (@INCMP) January 24, 2021
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मान. कमलनाथ जी देपालपुर में आयोजित विशाल किसान आंदोलन में शामिल हुए।
"जय किसान, जय हिंदुस्तान" pic.twitter.com/ysd2a3PJBK
शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। विनय सिंह नामक कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की उंगली भी कट गई।