इंदौर: जमीन बेचने के लिए राजी नहीं हुआ किसान तो दबंगों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

गांव में एक किसान को उसकी 27 बीघा जमीन बेचने के लिए कुछ लोग दबाव बना रहे थे। किसान इसके लिए राजी नहीं हुआ तो आरोपियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

Updated: Nov 29, 2023, 05:29 PM IST

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने एक किसान को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस ने तीन हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला बड़नगर तहसील स्थित ग्राम इंगोरिया के नागावाड़ी का है। पुलिस के अनुसार घायल किसान का नाम ईश्वर पिता भीमा है। गांव में उसकी 27 बीघा जमीन है। जिसे विजय पिता महादेव, उसका भांजा पंकज गोस्वामी और महादेवपुरी लेकर लोकेंद्र मेहता नामक व्यक्ति को बेचना चाहते थे, लेकिन ईश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। 

यह भी पढ़ें: लहार में पोस्टल बैलेट के साथ छेड़छाड़ हुई, भिंड कलेक्टर के तत्काल हटाएं, दिग्विजय सिंह ने CEC को लिखा पत्र

तीनों आरोपियों ने जमीन बेचने के लिए विवाद भी किया और धमकियां भी दी,लेकिन फिर भी ईश्वर नहीं माना। इसके बाद पंकज पिस्टल लेकर सोमवार रात ईश्वर के घर पहुंचा और फायर कर दिया। गोली ईश्वर की जांघ में लगी। इसके बाद पुलिस ने पंकज और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। महादेव फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैै।

आरोपी महादेव का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। उसके कुछ नेताअेां से भी संबंध है। वह सरपंच भी रह चुका हैै। पुलिस इस घटना में लोकेंद्र मेहता की भूमिका भी जांच रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापेमारी कर रही है।