MP Governor: राज्यपाल लालजी टंडन को अंतिम विदाई
Madhya Padesh Governor lalji tandon को लखनऊ को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया है। उनके बेटे आशुतोष ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। आशुतोष ने लिखा कि बाबूजी नहीं रहे। टंडन को स्वास्थ्य ख़राब होने पर 14 जून को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक महीने से भी ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती राज्यपाल महोदय ने आज सुबह दम तोड़ दिया।
Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon passes away; his son Ashutosh Tandon announces his demise pic.twitter.com/MB0kVjdRCf
— ANI (@ANI) July 21, 2020
राज्यपाल लाल की टंडन की पार्थिव देह अंतिम दर्शन प्रात: 10 से 12 बजे तक कोठी नं 9, त्रिलोकनाथ रोड, हजरतगंज पर तथा दोपहर 12 बजे से अपने निवास 64, सोंधी टोला, चौक लखनऊ पर रखी गई। अंतिम संस्कार गुलाला घाट, चौक, लखनऊ पर होगा। करोना आपदा के कारण निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से ही श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का आग्रह किया गया है। राज्यपाल टंडन को अंतिम विदाई देने मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ पहुंचे।
गौरतलब है कि राज्यपाल लालजी टंडन भोपाल से छुट्टियां मनाने लखनऊ गए थे।13 जून की रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय मेदांता अस्पताल ले जाया गया। तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आनंदीबेन पटेल जो मौजूदा वक्त में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं, उन्हें मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तीन हफ्ते पहले ही उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
Shri Lalji Tandon will be remembered for his untiring efforts to serve society. He played a key role in strengthening the BJP in Uttar Pradesh. He made a mark as an effective administrator, always giving importance of public welfare. Anguished by his passing away. pic.twitter.com/6GeYOb5ApI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2020
शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाल जी टंडन हमेशा समाज के लिए किए गए अपने कार्यों के कारण याद किए जाएँगे। उन्होंने अपने जीवन में हर समय जन सेवा को ही महत्व दिया।
महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। भाजपा/संघ की सेवा भावी चरित्र की पीड़ी अब समाप्त होती जा रही है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। टंडन जी के परिवार जनों को मेरी संवेदनाएँ।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 21, 2020
राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा है कि महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। भाजपा/संघ की सेवा भावी चरित्र की पीड़ी अब समाप्त होती जा रही है।