मध्य प्रदेश बीजेपी के जंगलराज से मुक्त होने जा रहा है, मतगणना पर पैनी नज़र रखें: कांग्रेस
काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, मतगणना पर पैनी नज़र रखने की अपील, कहा- आज हमारा मध्यप्रदेश बीजेपी के जंगलराज से मुक्त होने जा रहा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा यह अब से थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएगा। चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के अपने-अपने दावे हैं। काउंटिग पर नजर रखने के लिए दोनों दलों के नेता कंट्रोल रूम में बैठेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा है कि मतगणना पर पैनी नजर रखें।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा, 'प्रिय साथियों, आज हमारा मध्यप्रदेश बीजेपी के जंगलराज से मुक्त होने जा रहा है। मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता ने ख़ुशहाल मध्यप्रदेश बनाने के लिये पंजे के निशान पर मुहर लगाकर बदलाव की नींव रखी है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आज मतगणना पर पैनी नज़र रखें और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराकर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनायें।'
प्रिय साथियों,
— MP Congress (@INCMP) December 2, 2023
आज हमारा मध्यप्रदेश बीजेपी के जंगलराज से मुक्त होने जा रहा है। मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता ने ख़ुशहाल मध्यप्रदेश बनाने के लिये पंजे के निशान पर मुहर लगाकर बदलाव की नींव रखी है।
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आज मतगणना पर…
कांग्रेस ने आगे लिखा, 'कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद रहें और अपने प्रत्याशियों की विजय यात्रा के सहयोगी और साक्षी बनें। साथियों, आपकी आज की सजगता और कर्मठता ही मध्यप्रदेश के कल को संवारने की शुरूआत होगी। “हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।'
सभी कॉंग्रेस के उम्मीदवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी कॉंग्रेस के मतगणना अभिकर्ताओं से प्रार्थना है सचेत रह कर निष्पक्ष मतगणना करवाएँ। @INCMP @OfficeOfKNath
— digvijaya singh (@digvijaya_28) December 2, 2023
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से सचेत रहने की अपील की है। सिंह ने ट्वीट किया, 'सभी कॉंग्रेस के उम्मीदवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी कॉंग्रेस के मतगणना अभिकर्ताओं से प्रार्थना है सचेत रह कर निष्पक्ष मतगणना करवाएँ।'