श्योपुरः बेटी ने अपने ही परिवार वालों को दिया जहर, हातल गंभीर, 4 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

चारों महिलाओं की हालत में अब सुधार है, हांलाकि महिलाएं अलग- अलग बयान दे रहीं है, मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Updated: Jul 04, 2023, 05:48 PM IST

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिलें से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने परिवार की चार महिलाओं को कथित तौर  पर खाने में जहर मिला दिया, जिससे घर की चार महिलाओं की हालत गंभीर हो गई, नाजुक हालत में महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह  भी पढ़ेंःMP में 20 ITI और 10 कॉलेज खुलेंगे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार, कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की बताई जा रही है, मामला शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के सामने की कॉलोनी का है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अलग-अलग लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं। स्थानियों का कहना है,कि बेटी की शादी की दो महीने पहले हो गई थी मगर वह अपने पति के साथ अपने मायके में ही रह रही थी, घर में लड़की की मां समेत और चार अन्य लोग रहते थे। 

यह भी पढ़ेंःमहाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत 38 लोग घायल

अस्पताल में भर्ती एक महिला ने कहा कि रविवार के दिन ससुराल से लड़के (लड़की का पति) की दादी उसे वापस लेने के लिए घर आई थीं। दादी काफ़ी परेशान नज़र आ रही थी, उसने हमारे खाने में जहर मिला दिया होगा, जहर का दंश झेल रही महिलाएं अलग- अगल बयान दे रहीं है।

यह भी पढ़ेंःबीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, झारखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़ को कमान 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ललन पांडे का कहना है चारों महिलाओं की हालत में सुधार हो रहा है,पुलिस ने त्वरित मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस लड़की के पति समेत पुरे ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।