MP News: होटल के कमरे लटका मिला ठेकेदार का शव, मौके पर सुसाइड नोट बरामद

राजगढ़ में ठेकेदार ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Publish: Feb 22, 2024, 07:14 PM IST

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ठेकेदार ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस घटना के बाद से होटल में ठहरे अन्य लोगों में दशहत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आशीर्वाद होटल की है। होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कमरे में ठेकेदार का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। होटल संचालक और कर्मचारियाें ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

बताया जा है कि मृतक देवास जिले का रहने वाला है। वह गिरनार कॉलाेनी में रहता था। मृतक डैम में मछली पालन का ठेकेदार था। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, लेकिन आत्महत्या की वजह क्या है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।