MP News: बुजुर्ग महिला से सोने की चैन और कंगन लूटकर भागे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में बुजुर्ग महिला के साथ लूट का डर दिखाकर बदमाशों ने धोखाधड़ी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Publish: Mar 10, 2024, 12:40 PM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में क्राइम का लगातार बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बुजुर्ग महिला के साथ लूट का डर दिखाकर बदमाशों ने धोखाधड़ी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा कि 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला हंस जैन सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान रास्ते में बुजुर्ग महिला को चार अज्ञात बदमाश मिले। बदमाशों ने महिला से कहा कि आगे लूटपाट हो रही है। आप अपने हाथों में पहने हुए सोने के कंगन निकालकर अपने बैग में रख लो। बुजुर्ग महिला ने बदमाशों की बात मानकर कंगन और गले की चेन भी बैग में रख लिया। लेकिन जब महिला अपने घर पहुंची तो कंगन और सोने की चेन बैग से गायब मिले।

इसके बाद पीड़िता ने मामले में परिजनों को जानकारी दी और थाने पर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने धोखाkड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिक रूप से केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बदमाशों ने बदमाशों ने बुजुर्ग महिलाओं से लूट और धोखाधड़ी की है।