MP News: रायसेन में दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत, तीन लोग जिंदा जले, 1 घायल

रायसेन के गैरतगंज तहसील के ग्राम करमोदी गांव में देर रात करीब 3 बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों बाइकों में भीषण आग लग गई और बाइक सवार तीन व्यक्ति जिंदा जल गए।

Updated: Apr 19, 2024, 05:14 PM IST

रायसेन। बीती रात रायसेन में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन बाइक सवार जिंदा जल गए। वही एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल गैरतगंज तहसील के ग्राम करमोदी गांव में देर रात करीब 3 बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों बाइकों में भीषण आग लग गई और बाइक सवार तीन व्यक्ति जिंदा जल गए। वहीं एक शख्स को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

बताया जा रहा है कि राजमार्ग गैरतगंज गाडरवारा के करमोदी के पास गुरुवार- शुक्रवार की रात लगभग 3 बजे गैरतगंज नगर के वार्ड 11 निवासी अर्जुन अहिरवार और विपिन अहिरवार अपनी राइडर बाइक से सिलवानी तहसील के ग्राम मजगवा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। वहीं जितेन्द्र आदिवासी पैशन प्रो बाइक से गैरतगंज की ओर से वापस लौट रहा था. दोनों बाइको की आमने - सामने जोरदार भिंड़त हो गई। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो बाइको में आग लग गई और तीन युवक जिंदा जल गए। वहीं एक घायल युवक को सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।