ट्रैक्टर से युवक को कुचलने का मामला, वीडियो पोस्ट करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार
एमपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव अर्जुन आर्य ने ट्विटर पर पोस्ट किया था ट्रैक्टर से युवक को कुचलने का वीडियो, सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र की बताई घटना, पुलिस ने बताया फर्जी वीडियो

सिहोर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले प्रदेश कांग्रेस सचिव अर्जुन आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आर्य पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ट्रैक्टर को एक युवक को बेरहमी से कुचलते देखा जा सकता है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी का है और रेत माफियाओं द्वारा व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचला गया है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता अर्जुन आर्य ने भी ट्वीट किया था।
यह भी पढ़ें: MP: दलित व्यक्ति ने मांगी मजदूरी तो काट डाले हाथ, रीवा में उच्च जाति के दबंगों की हैवानियत
हालांकि, जिला प्रशासन इस दावे को खारिज कर रही है कि वीडियो सीहोर का है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद पता चला है कि यह वीडियो सिहोर का नहीं है। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र होने के नाते वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है, साथ ही शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में अब प्रशासन ने इसे पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस सोमवार सुबह अर्जुन आर्य को घर से गिरफ्तार कर ले गई है। सीहोर एसपी मयंक अवस्थी के मुताबिक गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई गई इसलिए IPC की धारा 505(1)(B) के तहत FIR दर्ज किया गया है। हालांकि, कई अन्य लोग भी समान दावे के साथ यह वीडियो ट्वीट कर रहे हैं। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भी वीडियो को पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: भाजपा MLA की बेलगाम जुबान, बोले- कांग्रेसियों के गुर्दे खराब कर दूंगा, चुनाव लड़ोगे तो जमीन में गाड़ दूंगा
पीसी शर्मा ने लिखा है कि, 'दस फीट गाड़ दूंगा, लटका दूंगा, टांग दूंगा जैसे जुमले गढ़ने वाले प्रदेश के मुखिया से अपना गृह जिला नहीं संभल रहा है। प्रदेश को माफिया चला रहे हैं।' उन्होंने मांग की है कि वीडियो की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उक्त वीडियो की जांच कर अपराधियों के विरुद्ध कढ़ी कार्रवाई की माँग करता हूँ , माफियाओं से गठबंधन कर चल रही सरकार क्या सच्चाई सामने आने पर इस प्रकार के सभी माफियाओं पर कार्रवाई करेगी यह बहुत बड़ा सवालिया निशान है॥
— P. C. Sharma (@pcsharmainc) November 22, 2021
प्रदेश को माफिया चला रहे हैं...
2/2#Pcsharmainc
बुधनी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद जाट ने कहा है कि पुलिस यदि यह दावा कर रही है कि यह वीडियो सिहोर का नहीं है तो पुलिस को यह भी जानकारी होनी चाहिए कि यह वीडियो कहां का है? पुलिस स्पष्ट करे की यह घटना कहां की है। लेकिन शिवराज की पुलिस सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने में लगी हुई है।