MP कांग्रेस की नई टीम घोषित, 155 नेताओं को मिली जगह, 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का भी गठन
मध्य प्रदेश कांग्रेस में नई कार्यकारिणी का गठन, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की टीम में 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं।

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। चुनावी साल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की टीम में 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। साथ ही 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का भी गठन किया गया है।
चुनावी साल में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का भी गठन किया@OfficeOfKNath @digvijaya_28 pic.twitter.com/IPxFckhPjL
— humsamvet (@humsamvet) January 22, 2023
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, नकुलनाथ व अन्य को शामिल किया गया है।
MP कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की टीम में 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश महासचिव बनाए गए@OfficeOfKNath @digvijaya_28 @MPArunYadav pic.twitter.com/a4pr2xCBGz
— humsamvet (@humsamvet) January 22, 2023
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 50 उपाध्यक्षों में अभय दूबे, अर्चना जायसवाल, गोविंद गोयल, चंद्रभाष शेखर, जेपी धनोपिया, महेंद्र जोशी, मानक अग्रवाल, फूल सिंह बरैया, नूरी खान व अन्य का नाम शामिल है। जबकि अब्दुल नसीर, आसिफ जकी, जतिन उइके, मुकुल पुरोहित समेत 105 नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को भी एमपी कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
— MP Congress (@INCMP) January 22, 2023
"बधाई एवं शुभकामनाएं" pic.twitter.com/zO87tJLdk4
इसके अलावा शहर और ग्रामीण मिलाकर 64 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। हालांकि, भोपाल के शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्षों पर कोई फैसला नहीं हुआ है।