बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, नौकरी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोप

मध्य प्रदेश के कटनी का मामला, बीजेपी का क्षेत्रीय मंडल में मंत्री पद पर रह चुका है अनिल दुबे, बीजेपी के उच्च पदाधिकारियों पर आरोपी नेता को बचाने का आरोप

Publish: Mar 04, 2023, 09:34 AM IST

कटनी। मध्य प्रदेश में एक और मामला सामना आया है, जहां बीजेपी नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। कटनी ज़िले में बीजेपी नेता अनिल दुबे पर एक युवती ने नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन उसे गिरफ्तार करने में पुलिस की सांसें फूल रही हैं। 

यह मामला कटनी ज़िले के खितौना थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने स्लीमनाबाद थाने में अनिल दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि अनिल दुबे ने उसे नौकरी दिलाने का वादा कर मिलने बुलाया था। लेकिन इसी बीच अनिल दुबे ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म दिया। 

दुष्कर्म करने के बाद अनिल दुबे ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें कैद कर ली। जिसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पीड़िता का यौन शोषण किया। यह सब कुछ पिछले एक वर्ष से लगातार चला आ रहा था। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। 

हालांकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अनिल दुबे के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन उसे गिरफ्तार करने में पीड़िता की सांसें फूल रही हैं। आरोपी अनिल दुबे फरार बताया जा रहा है। लेकिन पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि अनिल दुबे कटनी में खुलेआम घूम रहा है लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।