Allodoxaphobia नामक बीमारी से पीड़ित है भाजपा नेतृत्व, शशि थरूर का वर्ड ऑफ द डे वायरल
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारी भरकम शब्द से किया बीजेपी पर हमला, ट्विटर यूजर्स का सर चकराया, थरूर ने खुद बताया इसका मतलब

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता व तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर अंग्रेजी शब्दकोष के ज्ञाता माने जाते हैं। थरूर जब भी कोई इंग्लिश शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो उसे सुर्खियां बनते देर नहीं लगती। थरूर ने एक बार फिर से एक ऐसा भारी भरकम शब्द लाया है जिससे ट्विटर यूजर्स का सर चकरा गया। दरअसल, थरूर ने Allodoxaphobia नाम एक बीमारी का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा नेतृत्व इस बीमारी से पीड़ित है।
शशि थरूर ने रविवार को 'वर्ड ऑड द डे' यानी आज का शब्द ट्वीट किया था। उन्होंने ऑलओडोक्साफोबिया (Allodoxaphobia) लिखा था। जाहिर है इतना भारी भरकम शब्द का मतलब लोगों को नहीं पता और खुद शशि थरूर भी इस बात से अवगत हैं। ऐसे में उन्होंने इसका अर्थ भी खुद ही बताया। उन्होंने बताया कि यह एक बीमारी का नाम है और इसका अर्थ होता है विचारों का बेवजह भय। थरूर ने भाजपा नेतृत्व को इसी बीमारी से पीड़ित बताया।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में दक्षिणपंथी संगठन ने ईसाई धार्मिक पुस्तकों में लगाई आग, इलाके में बढ़ा तनाव
थरूर ने ट्वीट किया, 'वर्ड ऑफ द डे, वास्तव में पिछले 7 वर्षों का- ऑलओडोक्साफोबिया। इसका अर्थ है विचारों का बेवजह भय। इसका उपयोग 'उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार लोगों पर राजद्रोह एवं UAPA के तहत मामले दर्ज कर रही है क्योंकि भाजपा नेतृत्व ऑलओडोक्साफोबिया से पीड़ित है।'
Word of the day, indeed of the last seven years: Allodoxaphobia
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 12, 2021
Meaning: an irrational fear of opinions.
Usage: “The BJP government in UP slaps sedition& UAPA cases on people because its leadership suffers from allodoxaphobia.”
(Greek: Allo=different, doxo=opinion,phobos=fear
कांग्रेस नेता ने इस शब्द का व्याख्या करते हुए लिखा है कि ग्रीक में ऑलो का मतलब अलग, डॉक्सो का मतलब विचार और फोबोस का अर्थ भय होता है। थरूर के इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। यूजर्स उन्हें नए शब्द की जानकारी देने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि शशि थरूर का अंग्रेजी के कठिन से कठिन शब्दों को सिखाने का आंदाज बेहद निराला है।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम से भी बड़ा था राम मंदिर आंदोलन, VHP नेता ने दिया विवादित बयान
बता दें कि शशि थरूर अंग्रेजी के भारी भरकम शब्दों का प्रयोग करने को लेकर विश्वप्रसिद्ध हैं। बीते दिनों उन्होंने ने अंग्रेजी डिक्शनरी के सबसे बड़ा शब्द ‘Hippopotomonstrosesquippedaliophobia’ को इंट्रोड्यूस किया था। 36 अक्षरों से बने इस शब्द को देख सोशल मीडिया यूजर्स का सर चकरा गया। इसका अर्थ तो दूर लोग इसका उच्चारण भी नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान थरूर ने बताया था कि इसका अर्थ है बड़े शब्दों का डर।