Assembly Election Results: आंध्र प्रदेश में TDP 22 और ओडिशा में BJD 13 सीट पर आगे

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं।

Updated: Jun 04, 2024 09:17 AM IST

आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 88 विधायक चाहिए। राज्य में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार है। जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ एक तरफ तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और भाजपा गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस है। जगन के लिए पहली चुनौती TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू हैं, जो तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। बहुमत के लिए 74 सीटें चाहिए। राज्य में बीजू जनता दल (BJD), भाजपा और कांग्रेस तीन मुख्य पार्टियां है। BJD साल 2000 से लगातार सत्ता में है। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से 2019 तक वे 5 बार से ओडिशा के CM हैं।

BJD 13 सीट पर आगे

ओडिशा में BJD 13 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा ने यहां 9 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

TDP 22 सीट पर आगे

आंध्र प्रदेश में TDP 22 और भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

ओडिशा में कांटे की टक्कर

एग्जिट पोल्स के मुताबिक, ओडिशा में भाजपा 24 साल से सरकार चला रहे नवीन पटनायक की BJD को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है। इसमें भाजपा और BJD को कुल 147 में से लगभग बराबर सीटें मिल रही हैं। दोनों पार्टियों के 62 से 80 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को 5-8 सीटें मिलने की बात कही गई है।