बजट सत्र एक दिन पहले ही हुआ खत्म, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई संसद की कार्यवाही

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही गुरुवार को संपन्न हो गई है, तय समय से एक दिन पहले ही संसद की कार्यवाही संपन्न हुई, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है

Updated: Apr 07, 2022, 07:32 AM IST

Photo Courtesy: HT
Photo Courtesy: HT

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण गुरुवार को संपन्न हो गया है। इसके साथ ही लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। बजट सत्र पूर्व निर्धारित 8 अप्रैल से एक दिन पहले ही संपन्न हो गया। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 17वां दिन और अंतिम दिन रहा।

बजट सत्र को कार्य की दृष्टि से बेहत सफल सत्र माना जा रहा है। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चला था। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था और 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। लोकसभा आध्यक्ष ओम बिरला के मुताबिक लोकसभा की कुल उत्पादकता 129 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें: नेहरू की जिस विदेश नीति का जनसंघ ने किया था विरोध, उसे ही मोदी ने अपनाया: दिग्विजय सिंह

सत्र में सभा में 40 घंटे 40 मिनट देर तक बैठकर चर्चा पर संवाद किया गया। सभा में 182 प्रश्नों के उत्तर दिए गए, 11 फरवरी को पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के संबंध में आधे घंटे की चर्चा की गई। सत्र के सदस्यों ने 377 के अधीन 483 लोकहित के विषय सदन में रखे गए। सत्र में विभिन्न संसदीय समितियों ने कुल 62 प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। मंत्रियों ने 35 वक्तव्य दिए।

बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान संसद में महंगाई का मुद्दा खूब उछला। विपक्षी दलों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते कई बार कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसदों ने महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस भी दिया था।