Rajasthan Urban Body Polls: राजस्थान में तीन नगर निगमों पर आज मतदान, बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

जयपुर हेरिटेज, जोधपुर नॉर्थ और कोटा नॉर्थ के लिए आज मतदान, बाकी तीन नगर निगमों के लिए 1 नवंबर को होगी वोटिंग, परिसीमन के कारण पुराने तीन नगर निकाय अब छह में तब्दील हो गए हैं

Updated: Oct 29, 2020, 04:41 PM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

जयपुर। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रदेश के तीन शहरों में छह नगर निगमों के चुनाव होने हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस को उम्मीद है कि जनता उसकी राज्य सरकार के कामकाज से खुश होकर उसे वोट देगी, वहीं बीजेपी अपने पिछले कामकाज के आधार पर इन सीटों को अपने पास बनाए रखने की उम्मीद जता रही है। 

और पढ़ें: MP By Election: सचिन पायलट की सभाओं में उमड़ी भीड़, उमा भारती को मिलीं खाली कुर्सियां

दरअसल, जयपुर, जोधपुर और कोटा में नए नगर निकायों का गठन किया गया है। यहां करीब 36 लाख मतदाता 560 वार्ड काउंसिलर का चुनाव करेंगें। छह नए नगर निगम जयपुर हेरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर नॉर्थ, जोधपुर साउथ, कोटा नार्थ और कोटा साउथ हैं

इन सभी निकायों के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण के तहत आज जयपुर हेरिटेज, जोधपुर नॉर्थ और कोटा नॉर्थ के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 1 नवंबर को बाकी जगह वोटिंग होगी। परिणाम 3 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

दरअसल, कांग्रेस सरकार द्वारा की गई परिसीमन की प्रक्रिया से पहले के तीन नगर निकाय अब छह में तब्दील हो गए हैं। पिछली बार बीजेपी ने इन तीनों नगर निगमों में अपना दबदबा बनाया था। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। नगर निगमों के इन चुनावों को राज्य के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इनमें राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चीफ व्हिप महेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला प्रमुख हैं।