देश में बेकाबू हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा नए मामले, 325 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90 हजार 928 मामले सामने आए हैं, कल के मुकाबले 56 फीसदी बढ़े कोरोना केस, सक्रिय मामले 2 लाख 85 हजार पार

Updated: Jan 06, 2022, 04:33 AM IST

Photo Courtesy: NDTV
Photo Courtesy: NDTV

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। वायरस का कहर एक बार फिर चरम की ओर है और नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटे में 90,928 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं। जो कल की तुलना में 56.5 फीसदी अधिक है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 85 हजार 401 हो गई है। कोरोना के नए मामलों में उछाल के मुकाबले स्वस्थ हो रहे मरीजों की कम संख्या के कारण देश में एक्टिव केस तेजी बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 325 लोगों ने अपनी जानें गंवाई है। इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 876 हो गई है।

यह भी पढ़ें: MP में एक दिन में मिले 1033 कोरोना मामले, इंदौर में सबसे अधिक 512 मामले दर्ज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल 19 हजार 206 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 411 हजार 9 लोग कोरोना को हराकर जंग जितने में कामयाब रहे हैं। बढ़ते मामल के साथ कई राज्यों ने टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। देशभर में बुधवार को 14 लाख 13 हजार, 30 सैंपल जांचे गए।

भारत में नए वेरिएंट Omicron के अबतक कुल 2,630 पुष्ट मामले सामने आए हैं, इनमें से 995 लोग ठीक है। कोरोना का यह नया वेरिएंट 26 राज्यों में पांव पसार चुका है। महाराष्ट्र (797) और दिल्ली (465) में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले अब तक सामने आए हैं। देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कोरोना रोधी टीकों की 148 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। बुधवार को 91 लाख 25 हजार 99 डोज़ दी गईं।