Election Results 2024: कर्नाटक में यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की करारी हार, कांग्रेस के श्रेयस पटेल ने हराया
प्रज्वल रेवन्ना के 2000 से ज्यादा सेक्स टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसके बाद वो जर्मनी भाग गए थे।

बेंगलुरु। लोकसभा की 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कर्नाटक की 28 सीटों के रुझान भी आने लगे हैं। यहां की सबसे चर्चित सीट हासन जेडीएस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर चर्चा में है। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं और उनकी करारी हार हुई है।
प्रज्वल पर रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। रेवन्ना यहां से मौजूदा सांसद थे। कांग्रेस के श्रेयस पटेल ने रेवन्ना को हराया है। प्रज्वल पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
प्रज्वल रेवन्ना के 2000 से ज्यादा सेक्स टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसके बाद वो जर्मनी भाग गए थे। सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना 30 मई की रात 35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे। फिलहाल 6 जून तक SIT की कस्टडी में हैं।