सत्ता की रेस में सबको बराबरी का मौक़ा, अब डीके शिवकुमार ने लगाई राहुल संग दौड़, बारिश में भी चलती रही यात्रा
इसके पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया राहुल गांधी का हाथ पकड़कर दौड़ते दिखे थे, आज कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी राहुल के साथ दौड़ लगाई।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा का आज 33वां दिन है। कर्नाटक की सियासत के लिए आज का यात्रा बेहद खास माना जा रहा है। सिद्धारमैया के बाद अब डीके शिवकुमार राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा का एक वायरल वीडियो सामने आया था, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद लोग कह रहे थे कि कर्नाटक की सत्ता के दौड़ में सिर्फ सिद्धारमैया हैं। हालांकि, अब राहुल गांधी ने सीएम पद के प्रबल दावेदार डीके शिवकुमार के साथ दौड़कर स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता की रेस में सबको बराबरी का मौका दिया जाएगा।
Haters keep up, we're picking up the pace!#BharatJodoYatra pic.twitter.com/rOMYxZzT3l
— Bharat Jodo (@bharatjodo) October 10, 2022
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को जब कर्नाटक में प्रवेश किया तब से राहुल गांधी ये सुनिश्चित करते दिख रहे हैं कि कर्नाटक कांग्रेस के दोनों दिग्गज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को समान महत्व दिया जाए। दो प्रतिद्वंद्वी नेताओं के बीच संबंधों को मजबूत करने से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकता का संदेश देने में राहुल सफल भी रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों का हाथ उठाया और उन्हें एक साथ ढोल बजाने के लिए कहा था।
Exclusive...
— INC TV (@INC_Television) October 10, 2022
मूसलाधार बारिश में @RahulGandhi और साथ में जनसैलाब #भारत_जोड़ो_यात्रा की ये तस्वीरें कर्नाटक के हिरयूर की है.. pic.twitter.com/kYaeEAVwZa
भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के तुमकुरु जिले से गुजर रही है। सोमवार को यात्रा के दौरान बारिश भी हुई। हालांकि, भारी बारिश के बावजूद यात्री बिना रुके आगे बढ़ते रहे। हालांकि, बारिश की वजह से सड़कों पर कीचड़ फैल गए थे। इस वजह से यात्रियों को जरूर परेशानी हुई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के लिए भी भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था।