कंगना की गाड़ी का किसानों ने किया घेराव, किसानों के खिलाफ कंगना की अभद्र टिप्पणियों से हैं नाराज़

कंगना रनौत की गाड़ी को चंडीगढ़ ऊना हाईवे पर किसानों ने घेर लिया है, किसान कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं

Updated: Dec 03, 2021, 12:22 PM IST

चंडीगढ़। किसानों के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणियां करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को किसानों ने सबक सिखा दिया। पंजाब में किसानों के एक जत्थे ने कंगना रनौत की गाड़ी को रोक लिया। जिस वजह से कंगना रनौत एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाईं। 

किसानों ने चंडीगढ़ के पास कंगना रनौत की गाड़ी को रोक लिया। कंगना की गाड़ी का घेराव कर किसानों ने कंगना के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कंगना का विरोध करने वालों में महिला किसान भी शामिल थीं। वे कंगना रनौत को उनके द्वारा दिए गए अभद्र बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कह रही थीं। 

किसानों द्वारा गाड़ी घेरे जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर छोटे छोटे वीडियो भी साझा किए। अपने वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि ये लोग किसान नहीं हो सकते। कंगना ने आरोप लगाया कि ये lof उन्हें भद्दी गालियां दे रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने कहा कि उनके नाम पर राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। 

कंगना रनौत लागतार किसानों के खिलाफ विवादित बयानबाजी करती नजर आई हैं। कंगना किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी तक करार दे चुकी हैं। कंगना ने महिला किसानों को लेकर कहा था इन्हें सौ सौ रुपए देकर बुलाया गया है।आंदोलनरत किसानों को लेकर अभद्र टिप्पणियों के कारण कंगना रनौत का कई बार विरोध हुआ है। लगातार अभद्र टिप्पणियों के कारण कंगना के खिलाफ कई जगहों पर मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं।