Coronavirus India : 7,00,000 के पार पॉजिटिव केस

दुनियाभर में इस महामारी से अबतक 1 करोड़ 17 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

Publish: Jul 08, 2020, 01:05 AM IST

दिल्ली। भारत में कोरोना का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया है वहीं पिछले 4 दिनों में भारत में तकरीबन एक लाख नए कोरोना केस आए हैं। सोमवार को कोरोना के 22,252 नए मरीज मिले हैं वहीं 467 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अबतक 7,19,665 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 20,160 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 2,59,557 है। राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक कुल 4,39,948 मरीज इस महामारी से जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन तकरीबन 20 हजार से ज्यादा की वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार पिछले 24 घंटे में 467 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी ने भारत में अबतक कुल 20,160 लोगों की जानें ली है। इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 06 जुलाई तक 1 करोड़ 2 लाख 11 से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है जिसमें 2,41,430 सैंपल कल जांचे गए थे। दुनियाभर में इस महामारी से अबतक 1 करोड़ 17 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

भारत विश्व के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। भारत ने रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में सबसे आगे अमेरिका है जहां 30 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में आए हैं, जिसमें तकरीबन एक लाख 33 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां संक्रमितों का संख्या 16 लाख 26 हजार से ज्यादा है वहीं 65 हजार से ज्यादा मौतें हुई है।