Corona Update: जगदगुरू रामभद्राचार्य कोरोना संक्रमित

Coronavirus India: तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य कोरोना संक्रमित, लखनऊ PGI में इलाज के लिए भर्ती

Updated: Aug 23, 2020, 01:10 PM IST

चित्रकूट। पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। जिसकी खबर पाकर तुलसी पीठ में प्रशासनिक अमला पहुंचा। जगदगुरू रामभद्राचार्य को लखनऊ PGI  ले जाया गया। जहां उनकी कोरोना जांच हुई। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखनऊ PGI के डाक्टरों की टीम उनके इलाज जुटी है।

जगदगुरू रामभद्राचार्य के संक्रमित होने के बाद  तुलसी पीठ को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। यहां तुलसी पीठ में युवराज समेत उनके संपर्क में आए सभी नजदीकी लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। तुलसी पीठ प्रांगण को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

Click Chetan Chauhan: कोरोना ने नहीं सरकारी तंत्र ने ली जान

गौरतलब है कि पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य एक प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु हैं। वे रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं। और इस पद पर 1988 से हैं। वे चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह विश्वविद्यालय केवल चतुर्विध विकलांग विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और डिग्री प्रदान करता है। वे 22 भाषाएँ बोलना जानते हैं।