दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, राजधानी में कोरोना से हालात अब भी बेकाबू

दिल्ली में अब तीन मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा, 24 घंटे में 24 हज़ार से ज़्यादा मामले आए सामने

Updated: Apr 25, 2021, 07:33 AM IST

Photo Courtesy: NDTV
Photo Courtesy: NDTV

नई दिल्ली। कोरोना से बेकाबू होते हालात के बीच दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली की जनता 3 मई तक लॉकडाउन में रहेगी। राजधानी में तालाबंदी बढ़ाने की जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 24, 103 मामले सामने आए हैं। वहीं 357 लोगों की मौत हुई है। प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। दिल्ली का पॉज़िटिविटी रेट भी इस समय 32 फीसदी के ऊपर चल रहा है। कोरोना का फैलाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी वजह से दिल्ली सरकार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें : ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने वालों को फांसी पर लटका देंगे, दिल्ली हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

दूसरी तरफ दिल्ली के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। रविवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने वालों को फांसी पर लटका देने जैसी तल्ख टिप्पणी की है। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी दिल्ली कि ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली में प्रतिदिन 80 से 100 मीट्रिक टन कम ऑक्सीजन पहुंच रही है।