नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी इस लिस्ट 43 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की भी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल है। पार्टी ने छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है।



मध्य प्रदेश की अन्य सीटों की बात करें तो भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओमकार सिंह मरकाम, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल करते, बैतूल से रामू टेकाम को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।





राजस्थान की भी 10 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है।



कांग्रेस की इस सूची में असम से 12, गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार है। इस लिस्ट में OBC- 13, SC-10 , ST- 9 और एक मुस्लिम है। लिस्ट में 76.7% की उम्र 60 साल से कम है।