प्रियंका के बच्चों के इंस्टाग्राम हैक मामले में मोदी सरकार ने लिया संज्ञान, इंस्टाग्राम से जल्द हो सकती है पूछताछ

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किए जा रहे हैं, जिसके बाद खबर आई है कि मोदी सरकार इस मामले में जांच के आदेश भी से सकती है

Publish: Dec 22, 2021, 07:18 AM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक मामले में मोदी सरकार ने संज्ञान लिया है। आईटी मंत्रालय जल्द ही इस सिलसिले में इंस्टाग्राम से पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही सरकार इस मामले की जांच के आदेश भी जारी कर सकती है। 

मंगलवार को यूपी में चल रहे फोन टैपिंग विवाद पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनके बच्चों को इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा था कि क्या सरकार के पास अब यही काम बच गया है? 

यह भी पढ़ें : मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

इससे पहले भी अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर लगाए गए फोन टैपिंग के आरोप पर प्रियंका गांधी ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि सरकार का काम लोगों की परेशानी दूर करने का होता है। सरकार को विकास के कामों पर ध्यान देना चाहिए, अत्याचार को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। लेकिन सरकार विपक्ष के लोगों के फोन टैप करा रही है। 

यह भी पढ़ें : समाप्त हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, एक दिन पहले ही दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते दिनों योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार ने समाजवादी पार्टी के कार्यालयों के फोन टैप कर लिए हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजाना शाम को फोन कॉलिंग को सुनते हैं। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जो हमसे संपर्क कर रहा है, सरकार उसकी बातें भी सुन रही है। आप खुद सोचें की यह सरकार कितनी अनुपयोगी है।