ठेकेदार को गंदे पानी में बैठाकर डाला नाली का कचरा, जलजमाव होने पर MLA ने दी सजा
चांदीवली इलाके में जलजमाव होने पर भड़के शिवसेना विधायक दिलीप लांडे, कॉन्ट्रेक्टर के ऊपर फिंकवाया कचरा, वायरल हो रहा वीडियो

मुंबई। मॉनसून की बारिश ने मुंबई को जलमग्न कर दिया है। मुंबई की सड़कें तालाब बन गई है। बारिश ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। सड़कों पर जलजमाव को देखकर चांदीवली इलाके के शिवसेना विधायक इतना भड़क गए कि उन्होंने ठेकेदार को गंदे पानी में बिठा दिया। इतना ही नहीं ठेकेदार के ऊपर नाली का कचरा भी फिंकवाया।
चांदीवली विधायक दिलीप लांडे के इस ऑन स्पॉट सजा का वीडियो सोशल मेडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवसेना नेता के निर्देशों पर एक व्यक्ति को सड़क के बीचो-बीच गंदे पानी में बैठने पर मजबूर किया जाता है। इसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है। इसके बाद विधायक के कहे अनुसार उसपर नाली के कचरे फेंके जाते हैं। इस दौरान ठेकेदार उनसे गुहार लगाता है लेकिन विधायक कुछ नहीं सुनते हैं।
मुंबई के चांदीवली इलाके में जलजमाव होने पर भड़के शिवसेना विधायक दिलीप लांडे, कॉन्ट्रेक्टर को गंदे पानी में बैठाकर डाला नाली का कचरा@mybmc |@ShivSena |@rautsanjay61 |#DilipLande |#MumbaiRains pic.twitter.com/dpllW0GRVv
— humsamvet (@humsamvet) June 13, 2021
इस घटना को लेकर विधायक दिलीप लांडे का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि ठेकेदार ने अपना काम ठीक से नहीं किया। ठेकेदार द्वारा नाले की उचित सफाई न होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई।