नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक... यात्रा जारी है, भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ''भारत जोड़ो यात्रा के एकता और प्रेम की ओर उठाए गए करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं। नफरत खत्म होने और भारत एक होने तक यात्रा जारी है। ये मेरा वादा है।"

नई दिल्ली। चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल आज ही के दिन कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि एकता और प्रेम की दिशा में उठाए गए करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं और यह नफरत मिटने और भारत के एक होने तक जारी रहेगा।
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ''भारत जोड़ो यात्रा के एकता और प्रेम की ओर उठाए गए करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं। नफरत खत्म होने और भारत एक होने तक यात्रा जारी है। ये मेरा वादा है।"
भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2023
यात्रा जारी है - नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक।
ये वादा है मेरा! pic.twitter.com/8LqTx7ZupV
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 4,000 किलोमीटर की यात्रा की सराहना की और कहा कि जनता यह आंदोलन इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन है, इसका इतिहास में कोई मुकाबला नहीं है। आज यात्रा का एक साल पूरा होने पर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं राहुल गांधी, सभी भारत यात्रियों और उन लाखों नागरिकों को बधाई देता हूं, जो इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए। कन्याकुमारी से कश्मीर तक, भारत जोड़ो यात्रा ने 4000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और जीवन के सभी क्षेत्रों के लाखों लोगों के साथ विविधता में एकता का संदेश दिया।"
#BharatJodoYatra is a People’s Movement, unequalled in history.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 7, 2023
As the Yatra completes one year today, on behalf of the Indian National Congress, I congratulate Shri @RahulGandhi, all Bharat Yatris and the lakhs of our citizens who walked and joined in this historic endeavour.… pic.twitter.com/0jCAbvzU2A
खड़गे ने आगे कहा कि नफरत और विभाजन के एजेंडे को छिपाने के लिए लोगों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अप्रासंगिक सुर्खियां बनाने की प्रवृत्ति हमारी सामूहिक चेतना पर एक प्रणालीगत हमला है। उन्होंने कहा, "यात्रा आर्थिक असमानताओं, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, संविधान की तोड़फोड़, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों को लोगों की कल्पना के केंद्र में लाना चाहती है। यात्रा हमारे समाज में बातचीत के माध्यम से नफरत और शत्रुता के खतरे से लड़ना जारी रखती है। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक भौतिक प्रयास नहीं है, यह हमारी टूटी हुई सामूहिक चेतना को फिर से बनाने का एक ईमानदार प्रयास है।"