अमेरिका में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के दर्शन, छत्तीसगढ़िया NRI बोले देश से दूर हैं लेकिन दिल में बसती है वतन की मिट्टी की महक
सोशल मीडिया पर अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ के निवासियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पारंपरिक लुगरा पहने डांस करते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शहर शिकागो में इंडियन कम्युनिटी आउटरीच ने किया था भारत दिवस परेड 2021 का आयोजन

शिकागो। कहा जाता है अपने वतन मिट्टी की खुशबू इंसान को सात समंदर पार भी याद आती है। और जब बात देश की आजादी के जश्न की हो तो फिर कोई उसे मनाने से रोक नहीं सकता है। अमेरिका के शिकागो शहर में बसे छत्तीसगढ़ के लोगों ने आजादी का जश्न जमकर मनाया, इस मौके पर झांकी का आयोजन निकाली गई। जिसमें पांरपरिक छत्तीसगढ़ी साड़ी और ज्वेलरी पहने महिलाएं नजर आई। दरअसल 15 अगस्त से पहले 10 अगस्त को शिकागो में इंडियन कम्युनिटी आउटरीच की ओर से भारत दिवस परेड 2021 का आयोजन किया गया था। इस झांकी में भारत के साथ-साथ अमेरिकी फ्लैग हाथ में लिए लोग नजर आए। इस झांकी में रायपुर के घड़ी चौक को शो केस किया गया था। अमेरिका में छत्तीसगढ़ की छटा बिखेरने वाले नागरिकों का आभार मुख्यमंत्री बघेल ने माना है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को इंटरनेशनल प्लेटफार्म देने पर बधाई दी, और कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी अमेरिका में देख के मन गर्व से भर उठा।
अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के NRI परिवारों ने झांकी निकाली, छत्तीसगढ़ी गीतों पर जमकर डांस भी किया.महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी साड़ी (लुगरा) पहनी थी.अमेरिकी और भारतीय ध्वज के साथ झांकी शिकागो की सड़कों से गुजरी. अमेरिका के लोगों ने भी ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारे लगाए #15Aug pic.twitter.com/wrJn8KMNgO
— Wg Cdr Anuma Acharya (Retd) (@AnumaVidisha) August 15, 2021
छत्तीसगढ़ के NRI परिवारों की इस झांकी में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने शिरकत की। सभी छत्तीसगढ़ी गाने की धुन पर थिरक रहे थे। मजे की बात तो यह रही की जब NRI अपने देश और प्रदेश की माटी का गुणगान कर रहे थे तब उनका साथ सड़कों पर खड़े अमेरिकी नागरिक भी दे रहे थे। इस दौरान झांकी में शामिल लोगों ने जमकर डांस भी किया। महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी साड़ी और पारंपरिक कटली मोहर पहन रखा था। इस पारंपरिक नाचा ग्रुप की महिलाओं ने हरी साड़ी जबकि पुरुषों ने नारंगी रंग का कुर्ता पहन रखा था।
इस दौरान लोगों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत डोंगरी के तीर, लगे हे साल छींद, लाली परसा बन म फुल गाया। और नाचा लोकनृत्य के साथ-साथ भारत और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की छटा अमेरिका में बिखेरी। अब इसका वीडियो 15 अगस्त के मौके पर खूब वायरल हो रहा है।
अमेरिका की सबसे बड़ी परेड में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए नाचा हर साल काफी मेहनत और खर्चा करता है। दुनिया में छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने के उद्देश्य से इसका आयोजन हर साल किया जाता है। दरअसल छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य नाचा को प्रमोट करने के लिए पिछले 4 साल से नार्थ अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ी काम कर रहे हैं।