मिलिए सलमान के अतरंगी फैन से, आप भी डांसिंग दादाजी का नाच देखकर कह उठेंगे वाह क्या बात है

सलमान के गाने पर बुजुर्ग की धमाकेदार परफार्मेंस, धोती कुर्ता पहने नाचते दिखे उम्र दराज शख्स, डांसिंग दादा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated: Nov 26, 2021, 06:41 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

बॉलीवुड के दंबग एक्टर सलमान खान के फैन हर उम्र के लोग हैं। दादा हो या पोता सलमान के गानों पर थिरकने से नहीं चूकता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक उम्र दराज शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वे सलमान काजोल स्टारर सुपरहिट  फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के गाने में मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दादा जी ‘ओ ओ जाने जाना’ गाने पर  मस्ती भरा डांस कर रहे हैं। उनकी दमदार एनर्जी की तारीफ नेटिजंस कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें बालीवुड में ट्राय करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल इस डांस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जिसमें ये देसी दादाजी भाईजान फेमस सॉन्ग पर ठुकमे लगा रहे । धोती कुर्ता पहने इन दादा जी को  थिरकते देखने वहां लोगो की भीड़ जमा हो जाती है।

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हाल ही में एक प्री वेडिंग शूट का वीडियो जमकर लोगों ने पसंद किया था जिसमें दुल्हन के लिबास में लड़की जिम में डंबल लेकर वर्क आउट करती नजर आती है।

और पढ़ें: डंबल वाली दुल्हन देख नेटिज़न हुए हैरान, बोले इनका पति कहलाएगा असली हिम्मत वाला

सोशल मीडिया पर लोगों ने उस वीडियो को लाखों बार देखा और बहुत से मजेदार कमेंट्स किए किसी ने दुल्हन को बाहुबली ब्राइड कहा तो किसी ने कहा इसका पति कहलाएगा असली हिम्मत वाला, वहीं कुछ लोगों ने तंज कसा कि अब तो बस इसी की कमी रह गई थी।