Glass Gem Corn: रंग बिरंगे जेम जैसे दानों वाला भुट्टा

Multi Colored Corn: पहली नज़र इस भुट्टे पर पड़ती है तो लगता है यह सजावटी भुट्टा है, कुछ देर में हो जाता है विश्वास कि भुट्टा असली है

Updated: Sep 14, 2020, 04:02 AM IST

यह रंग बिरंगा भुट्टा अमेरिका में पाया जाता है और इसे ‘ग्लास जेम कॉर्न’ कहते हैं। अमेरिका में रंग-बिरंगे भुट्टे की खेती की जाती है। ये खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है जितने दिखने में खूबसूरत।

पहली नज़र इस भुट्टे पर पड़ती है तो लगता है यह सजावटी भुट्टा है, जिसे रंग-बिरंगे मोतियों से सजाया गया है, लेकिन कुछ देर में विश्वास हो जाता है कि यह असली भुट्टा है। 

multi-colored corn

अमूमन दुनिया में आजतक दो ही रंग भुट्टे देखने को मिलते थे जिसमें की एक सफेद रंग है तो दूसरा पीले रंग का। लेकिन इस तरह के रंग-बिरंगें भुट्टे की कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जोकि आज पूरी दुनिया में अपने रंगों को लेकर मशहूर हो रहे है।

रंग बिरंगें भुट्टे

अमेरिका में पाए जाने वाले यह भुट्टे हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते है। जो नीली-हरे, गुलाबी-बैंगनी, सुरमई, रंग के होते हैं। आज दुनिया का हर देश यही कोशिश कर रहा है कि वह भी कलरफुट भुट्टे की खेती अपने देश में कर पाएं।

रंग बिरंगें भुट्टे

वैसे तो अमूमन बरसात में भुट्टा खाने को मिलता है ।तकरीबन सभी लोग बड़े चाव से इस मौसम में भुट्टा खाते हैं। कच्ची मक्का या भुट्टा बेहद फायदेमंद माना जाता है। भुट्टा ऐसा अनाज है जिसे पकाने का बाद भी इसके पौष्टिक और एंटऑक्सीडेंट गुण नष्ट नहीं होते बल्कि बढ़ जाते हैं। भुट्टे में विटामिन A,B और  E, मिनरल्स और कैल्शियम काफी मात्रा में पाए जाते है।

बहुत से लोग इसके फायदे को देखते हुए रोजाना अपने डाइट में शामिल करते हैं। हाल ही में हुए रिसर्च में यह बात सामने आई है कि भुट्टे के बाल में पोषक तत्व होते है जो बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है।