BJP Politics : दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत

शिकायती पत्र में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने छवि खराब करने की मंशा से अपने ट्विटर एकाउंट से मनगढ़ंत सामग्री शेयर की

Publish: Jun 30, 2020, 12:35 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक शिवराजसिंह डाबी ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह के दुष्प्रचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत सोमवार शाम को क्राइम ब्रांच से की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की मंशा से अपने ट्विटर एकाउंट से मनगढ़ंत सामग्री शेयर की है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, शैलेन्द्र शर्मा, पेनलिस्ट दुर्गेश केसवानी, महेश शर्मा उपस्थित थे।