01 April Rashifal: स्वार्थियों से दूर रहें, ये तनाव का कारण बनेंगे

आज किए गए कार्यों में अनुमान से अधिक लाभ होगा

Updated: Mar 31, 2021, 02:32 PM IST

Photo Courtesy: Fearless Sou
Photo Courtesy: Fearless Sou

 मेष:- अपने धन को ऐसे सुरक्षित स्थान पर रखें कि आने वाले समय में फिर आपको प्राप्त हो सके। मेहमानों के प्रति किया गया दुर्व्यवहार संबंध में तो दूरी पैदा करेगा ही, परिवार का वातावरण भी बिगाड़ेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते के समय अहंकार से दूर रहें। सहयोगियों की बात पर ध्यान दें। आपके प्रतिस्पर्धी स्वभाव के कारण प्रत्येक प्रतियोगिता में आपकी विजय सुनिश्चित है। अपने और प्रिय के मध्य किसी तीसरे का हस्तक्षेप गतिरोध पैदा करेगा। उम्रदराज लोग स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष:-आज दोपहर के बाद आर्थिक लाभ होगा। आपके निर्णय में माता पिता का सहयोग महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। यद्यपि पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा है, लेकिन निर्णय सोच समझकर लें। शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है। दांत का दर्द संभव है।

मिथुन:- पुराने निवेशों में वृद्धि के योग हैं। भावनाओं को नियंत्रित रखें। किसी रिश्तेदार के यहां आराम दायक यात्रा संभव है। साथी पर किये गये संदेह से विवाद हो सकता है। आज आप अपने करने के लिए जिस भी कार्य का चुनाव करेंगे उनमें आपको अनुमान से अधिक लाभ होगा। आज आपका प्रिय आपकी प्रसन्नता का पूरा ध्यान रखेगा।

कर्क:- आज आप कोई असाधारण कार्य सम्पादित करेंगे, क्योंकि आप पूरी तरह ऊर्जावान रहेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व उसके लाभ हानि पर गंभीरता पूर्वक विचार अवश्य करें। आज आपके सामने कई नई आर्थिक योजनाएं होंगी। आज आप सभी के आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। अचानक कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेदों की लम्बी श्रंखला के कारण सामंजस्य बिठाने में कठिनाई आ सकती है।

सिंह- स्वार्थियों से दूर रहें ये ही आपके तनाव का कारण बनेंगे। निवेश के समय सावधान रहें अनुमान हानिकारक सिद्ध हो सकता है। अपने सामाजिक जीवन की उपेक्षा न करें। आपके वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी की हर बात को गंभीरता से लें। सुनी हुई बात पर बिना सोचे समझे विश्वास न करें।

कन्या:- गृहकलह से आपको तनाव हो सकता है जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा।  अतः ऐसे वातावरण से दूर रहना फ़ायदेमंद होगा। आपका ज्ञान और विनोदी स्वभाव आपके चतुर्दिक लोगों को प्रभावित करेगा। आज आपका कोई विरोधी आपको बदनाम करने का पूर्ण प्रयास करेगा किन्तु आपके हितैषी ग्रह आपको बचा लेंगे। प्रेम के मामले में शीघ्रता न करें।

और पढ़ें: जानिए कौन सा सुख वास्तव में दुःख है

तुला:- आज किसी बड़े समूह में आपकी भागीदारी आपके लिए दिलचस्प होगी। अन्य लोगों के सामने वाणी नियंत्रित रखें। आज आपकी मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। यदि आप अपनी योजनाओं को गोपनीय नहीं रखेंगे तो आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।

वृश्चिक:- आपकी प्रसन्नता ही आपको परेशानी से उबारेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। आज कुछ समय बच्चों के साथ भी गुजारें। आज आपके पारिवारिक मामलों में कोई हस्तक्षेप कर सकता है।

धनु:- आज उन्मुक्त खर्च करने से बचें। दिन की व्यस्तता आपके झुंझलाहट का कारण बन सकती है। परिवार का समर्थन मिलेगा। अपराह्न में आराम की आवश्यकता है। शीघ्रता में लिए गए निर्णय से आपको निराशा मिल सकती है।

मकर:- आज ई मेल से आया हुआ कोई महत्वपूर्ण संदेश परिवार की प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपकी रचनात्मक क्षमताओं के कारण आपकी खूब प्रशंसा होगी। अधिवक्ता से परामर्श लेने के लिए दिन अच्छा है। भोजन में असावधानी बीमारी का कारण बन सकती है।

कुम्भ:- आज कमाई के नवीन स्रोत लाभदायक सिद्ध होंगे। आज परिवार का ध्यान आप पर केन्द्रित रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार आवश्यक है। आज जीवनसाथी की ओर से निराशा मिल सकती है। घर के श्रेष्ठ या सद्गुरु आपका सहयोग करेंगे।

मीन:- आज आपका विश्वास आपके लिए नवीन मार्ग प्रशस्त करेगा। नई खरीददारी से पूर्व पुरानी वस्तुओं का प्रयोग करें। बच्चों के साथ विवाद संभव है। स्वयं को तनाव से दूर रखें। वार्तालाप के समय सुलझे हुए शब्दों का चयन करें। मतभेद के कारण व्यक्तिगत संबंध बिगड़ सकते हैं।