05 April Rashifal: भविष्य की योजनाओं को सबके सामने उजागर ना करें, गुप्त रखना लाभकारी होगा

आज अतिथि का आगमन होगा, नवीन संबंधों से घर में खुशनुमा वातावरण बनेगा

Updated: Apr 04, 2021, 07:14 PM IST

Photo courtesy: YouTube
Photo courtesy: YouTube

मेष:- आज आकस्मिक लाभ से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके परिवार के लोग आपके समर्पण की प्रशंसा करेंगे। सहयोगियों का सहयोग भरपूर मिलेगा। आज परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाहन चलाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है। सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष:- आर्थिक समस्या तनाव का कारण बन सकती है। दूसरों के जीवन में छिद्रान्वेषण करने की प्रवृत्ति का त्याग कर दें। इसमें समय नष्ट न करें। आज जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग न मिलने के कारण थोड़ी निराशा हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

मिथुन:- अपनी अपार ऊर्जा का प्रयोग परोपकार में करके नश्वर शरीर का सदुपयोग करें। आज आर्थिक संकट के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। अपने प्रिय की उपेक्षा गृह कलह का कारण बन सकती है। यात्रा के समय आवश्यक काग़जात साथ अवश्य रख लें।

कर्क:- आपके लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। आज कोई सामाजिक कार्यक्रम दिलचस्प और खर्चीला होगा। अनावश्यक खर्च बंद करें अन्यथा परिवार पर इसका अच्छा असर नहीं होगा। आज अपने प्रिय का पसंदीदा वस्त्र धारण करें। आज यात्रा में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलना होगा।

और पढ़ें: जीते जी मुक्त हो जाना ही पूर्ण स्वतंत्रता

सिंह:- आपका सक्रिय मस्तिष्क कुछ भी नवीन विषय सीखने में आपका सहयोग करेगा। निवेश में शीघ्रता न करें अन्यथा हानि हो सकती है। घरेलू कार्य के लिए अच्छा दिन है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार से संबंधित यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। यदि आप लाभ चाहते हैं तो दूसरों की बात भी ध्यान से सुनना चाहिए।

कन्या:- आज अपनी वाणी नियंत्रित रखें नहीं तो बड़े लोग अपने आप को आहत महसूस करेंगे। अनावश्यक चर्चा करने की बजाय शांत रहना श्रेयस्कर होगा। आज जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।

तुला:- संतुष्ट रहें, अधिक अपेक्षा रखना शांति भंग कर सकता है। सूझबूझ से लिए गए निर्णय से अच्छा लाभ होगा। आज आपके साथी आपसे प्रसन्न नहीं रहेंगे। बहादुरी पूर्ण निर्णय आपको पुरस्कृत करेगा। कुछ नवीन कार्य करने के लिए आज दिन अच्छा है।

वृश्चिक:- वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करने से आय में वृद्धि के नवीन स्रोत मिलेंगे। पुत्री का स्वास्थ्य आपके तनाव का कारण बन सकता है, लेकिन आपका सहज दुलार बेटी को स्वस्थ कर देगा। आज आप प्रेम का वितरण करेंगे। टैक्स और बीमे से संबंधित विषयों की उपेक्षा न करें। आज जीवनसाथी का साथ सुखद रहेगा।

और पढ़ें: अविचल भक्ति प्राप्त करने का संतों का मार्ग

धनु:- आज भयमुक्त होने का अवसर आ गया है। अधिक खर्च करने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके चतुर्दिक वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा। आज पदोन्नति के योग हैं, आपका कठिन परिश्रम आपको पुरस्कृत करेगा। आगे होने वाला लाभ आपको चिंतामुक्त कर देगा। शब्दों का संभाल आवश्यक है अन्यथा कुछ गड़बड़ी होने से आधिकारिक आंकड़े समझने में कठिनाई आ सकती है।

मकर:-  जो योजनाएं आपको आकर्षित कर रही हैं, उनपर गंभीरता से विचार करके ही क्रियान्वयन करें। किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें। मतभेदों के कारण व्यक्तिगत संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार के बीच में किसी अन्य का हस्तक्षेप होने से बचें। आपका उत्साही स्वभाव ही आपके लिए लाभ का कारण बनेगा।

कुम्भ:-  क्रीड़ा और आउटडोर गतिविधियां आपको ऊर्जावान बनाएंगी। अपने भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखना ही लाभकारी होगा। शाम को कोई अतिथि का आगमन हो सकता है, और नवीन संबंध आपकी खुशी का कारण बनेगा। कुछ लोगों के लिए यात्रा तनाव पूर्ण रहेगी।

मीन:- आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। वाणी का नियंत्रण आवश्यक है। अनावश्यक चर्चा में समय नष्ट करना उचित नहीं होगा। किसी अच्छे व्यक्ति के सहयोग से ही महत्वपूर्ण कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी।