21 April Rashifal: परिस्थितियों को समझ कर ही निर्णय लें, अंधविश्वास से हानि संभव है

आज आप ऊर्जावान रहेंगे, अचानक कोई बड़ा लाभ मिलने के योग हैं

Updated: Apr 21, 2021, 03:11 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- आज का दिन आनंद दायक रहेगा। आपकी अयथार्थ वादी योजनाएं आपकी अर्थ व्यवस्था को कम कर सकती हैं। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन परिवार के सहयोग से ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। आज जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।

वृष:- निवेश में शीघ्रता करने से हानि हो सकती है। परिवार के साथ किया गया रूख़ा व्यवहार अशांति का कारण बन सकता है। प्रेम में दुख का सामना करना पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों की उपेक्षा कर देना चाहिए, अन्यथा यही कलह का कारण बनेंगी। दूसरों की बातों में न आएं। आज आपकी योजना परिवर्तित हो सकती है। सीढ़ियां चढ़ने में शीघ्रता करने से सांस की परेशानी हो सकती है।

मिथुन:- व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लोगों को आकर्षित करने के लिए अधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। अपने मददगार के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। इससे जीवन में सुगंधि आती है। आपके प्रिय को आज आपके भरोसे और वादे की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको शांत रहने की आवश्यकता है क्योंकि वरिष्ठों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अपने आश्रितों की मदद करेंगे।

कर्क:- आर्थिक लेनदेन के समय सावधानी बरतनें की आवश्यकता है, संभव है कि आपका विश्वसनीय आपसे कुछ छुपा रहा हो। आपकी क्षमता मुश्किलों को हल करने में सफल होगी। दूसरों को खुशियां बांटकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर जीवन को सार्थक बनाएंगे। कर्क राशि के कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

और पढ़ें: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी

सिंह:- आप शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे। आज ऊर्जावान रहेंगे। और अचानक कोई बड़ा लाभ भी होगा। अपने चतुर्दिक होने वाली गतिविधियों पर ध्यान रखें, क्योंकि आपके परिश्रम का श्रेय कोई और ले सकता है। यदि अच्छे कार्यों में मन को लगाएं तो परिणाम बहुत अनुकूल रहेगा। परोपकार के लिए किए गए सामाजिक कार्य आपको आकर्षित करेंगे।

कन्या:- आज स्वस्थ मस्तिष्क से अच्छी चीजों को ग्रहण करेंगे। भावनात्मक रूप से जिन्हें संबल की आवश्यकता है उनके घर के बड़े लोग उनकी मदद के लिए आगे आएंगे। किसी इंटरव्यू में जाने के लिए समय अच्छा है। आप अपनी प्रतिभा का प्रयोग करके दिन को बेहतरीन बना सकते हैं।

तुला:- आज का दिन आनंद दायक रहेगा। पुराना दिया हुआ कर्ज वापस मिल जाएगा। घर के काम में सहयोग करने से जीवनसाथी की अनुकूलता प्राप्त होगी। भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती है। लोगों के हस्तक्षेप के बाद भी जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। परिस्थितियों को समझ कर ही निर्णय लेना उचित होगा अन्धविश्वास से हानि हो सकती है।

वृश्चिक:- आपका शंकालु स्वभाव आपकी पराजय का कारण बन सकता है। अपनी प्रतिभा का सही प्रयोग करने से सफलता प्राप्त होगी। बुजुर्गों की बात से भले ही आप असहमत हों लेकिन उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए।

और पढ़ें: श्री राम ने वानरों को क्यों कहा भरत से भी कहीं अधिक प्रिय

धनु:- आज खेल में भाग लेने से शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके विरोधी जब विरोध करें तब आपको साहस और संयम से काम लेने की आवश्यकता है। अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। अन्यथा उनके खो जाने की अधिक संभावना है।

मकर:- बिना पूछे किसी को सलाह न दें। आपकी राय अखर सकती है। शान्तिपूर्वक सबके साथ ईमानदार रहें। निवेश से बचना चाहिए। सड़क पर अनियंत्रित वाहन न चलाएं।

कुम्भ:- आज आप अतिरिक्त खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन ऐसा करने से पश्चाताप ही हाथ लगेगा। आपकी कला घर के माहौल को सुखद बनाएगी। आपकी ईमानदारी आपको यशस्वी बनाएगी। अपने चारो ओर के वातावरण पर ध्यान रखें कहीं आपके काम का श्रेय किसी और को न मिल जाय।  

मीन:- आज का दिन प्रसन्नता से परिपूर्ण रहेगा। कर्ज मांगने वालों की उपेक्षा कर देनी चाहिए। अपने प्रियजनों के लिए आपको कोई योजना बनाने की आवश्यकता है। नवीन परियोजना प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है इससे लाभ होगा। लेकिन किसके साथ व्यवसाय में साझेदारी करनी है, इसका भलीभांति विचार कर लेना चाहिए। संघर्ष करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।