25 May Rashifal: समय की उपेक्षा हानिकारक हो सकती है

आज आपका भाई आपके लिए उम्मीद से ज्यादा मददगार साबित होगा

Updated: May 24, 2021, 02:18 PM IST

Photo courtesy: Youngisthan.
Photo courtesy: Youngisthan.

मेष:- किसी बड़ी योजना के माध्यम से कोई आपका ध्यान आकर्षित करेगा। किसी भी प्रकार के निवेश के पूर्व पूरी जानकारी करके ही निवेश करें। अवरुद्ध कार्यों को पूर्ण करने के लिए अच्छा समय है। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आपकी और जीवनसाथी की संयुक्त पुरानी याद में ताजगी लाने का कार्य कोई आपका मित्र करेगा।

वृष:- आज आप सामने आए हर मौके का भरपूर लाभ उठाएंगे, क्योंकि आज आपमें ऊर्जा की अधिकता रहेगी। पैसा इन्वेस्ट करने से पूर्व किसी अनुभवी से सलाह अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ समझदारी से रहना जीवन में सुख समृद्धि का कारण बनेगा। व्यापार से संबंधी निर्णय दबाव में न लें।

मिथुन:- मित्र के द्वारा मिली प्रशंसा से मन प्रसन्न हो जाएगा। क्योंकि आपने अपने जीवन को तपाकर दूसरों को आनंदित किया है। यात्रा के समय अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा आवश्यक है, पर्स की चोरी होने की संभावना है। स्वच्छंद रूप से देर रात तक घूमने और ज्यादा खर्च करने से घर में तनाव हो सकता है। इसलिए आपको अपने आपको नियंत्रित करने की आवश्यकता है। किसी अपने खास व्यक्ति के विश्वासघात के कारण आज ऑफिस में आपको अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से आप पूरे दिन परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण बात के समय शब्दों का चयन ठीक ढंग से करें। जीवनसाथी से अधिक उम्मीद रखना उदासी का कारण बनेगा।

कर्क:- अपनी जीवनशैली बदलने से ही आपको स्थायी आराम मिल पायेगा। अपने खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा आने वाले समय में परेशानी आ सकती है। आपकी सोच से अधिक आपका भाई आपके लिए मददगार साबित होगा। आज का दिन सक्रियता से भरा हुआ रहेगा। आपकी बात को लोग आंख बंद करके मानेंगे और आपकी अकल्पनीय प्रशंसा होगी। नज़दीकियों की मदद से आपका जीवनसाथी एक बार फिर आपकी ओर आकर्षित होगा।

और पढ़ें: महात्मा और सिद्ध पुरूष को कैसे पहचानें

सिंह:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह निश्चित है कि धन को अर्जित करने से ही वह समय पर काम आएगा इसलिए आपको भी धनार्जन की आवश्यकता है, अन्यथा आगे बहुत पश्चाताप होगा। आज आपके पास भरपूर ऊर्जा रहेगी। यात्रा में आवश्यक कागजात रखना न भूलें। आज जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रहेगा।

कन्या:- भविष्य की मजबूती के लिए आज से ही धनार्जन शुरू कर दें। परिवार की आवश्यकताओं पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। आज आप असाधारण शक्ति सम्पन्न रहेंगे, इसलिए आज आपको सही निर्णय लेना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला:- आज आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। लघु उद्योग वालों को अपनों से मिली सलाह आर्थिक लाभ का कारण बनेगी। आज आपका व्यवहार सभी को प्रसन्न कर देगा। अपने लम्बित कार्य को शीघ्र ही निपटा लेना चाहिए और अपना ख्याल अवश्य रखें। समय की उपेक्षा करने से हानि हो सकती है। आज जीवनसाथी की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

वृश्चिक:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्च मस्तिष्क पर छा जायेगा। दिन अच्छा है आपसे सभी आकर्षित होंगे। आज आपके सामने चुनने के लिए कई चीजे़ं होंगी और आप असमंजस में पड़ जाएंगे कि किसका चुनाव पहले करें। मित्र के साथ अभद्रता न करें। उत्साहपूर्वक किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की बेरुखी आपके उदासी का कारण बनेगी।

और पढ़ें: अपनी प्रवृत्ति को अन्तर्मुखी कैसे बनाएं

धनु:- दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी लेकिन शाम को धन खर्च होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज मन की दुविधा एकाग्रता को भंग करेगी। दिन का अधिकांश समय ख़रीददारी में जाएगा। जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांचक पल बिताएंगे।

मकर:- नफरत की भावना हानिकारक है, इससे आपको बचना चाहिए। आज का घूमना फिरना पैसा खर्च करना आपके पश्चाताप का कारण बन सकता है। असंयमित वाणी से बड़े आहत हो सकते हैं। चित्त को शांत रखें। आपके सहयोगी आपकी सराहना और मदद करेंगे। आज लोगों की बजाय अपने आप को समय देना चाहिए। 

कुम्भ:- आज अपनी ऊर्जा को अच्छे काम में लगाएं। उधार मांगने वालों को पैसा देकर आप आर्थिक तंगी में आ जाएंगे, इसलिए इनसे बचना चाहिए। अपनी स्थिति सुधारने के लिए अपनों से परामर्श करें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और लोग आपसे आकर्षित होंगे। सावधानी आवश्यक है क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। बच्चों से आपको शिकायत मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रेम का अनुभव करेंगे।

मीन:- किसी सभा में शिरकत करना आपके भय का कारण बन सकता है, इसलिए अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं। आपके अपनों से आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आज आपके भाई का सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आप चकित हो जाएंगे। ध्यान रहे कि सहयोग मनुष्य के जीवन का केंद्र बिंदू है। नई परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए दिन अच्छा है। पहले से अटके हुए कार्य पूर्ण करके अपने समय का सदुपयोग करेंगे। जीवनसाथी का ध्यान विशेष रूप से आपकी ओर आकर्षित होगा।