31 May Rashifal: समय की कद्र न करने से हानि हो सकती है

वादा करते समय अपने लाभहानि पर भलीभांति विचार कर लेने में ही समझदारी है

Publish: May 31, 2021, 03:16 AM IST

Photo courtesy: Heartfulness
Photo courtesy: Heartfulness

मेष:- किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी और दिन अच्छा रहेगा। जो उधार लेकर वापस नहीं देते आज उनसे बचकर रहें। प्रेम की दिशा में जीवन एक नया मोड़ ले सकता है। बेरोजगारों को जॉब पाने के लिए और अधिक परिश्रम करने से परिणाम अच्छा होगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएगा। जीवनसाथी भी ऊर्जावान रहेंगे।

वृष:- जिन लोगों ने किसी अनजान शख़्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था, आज उन्हें उस निवेश से लाभ होने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। आज अनुभवी लोगों से परामर्श लेना चाहिए। जीवनसाथी सभी तरह की खटपट को भुलाकर अच्छे स्वभाव का परिचय देंगे।

मिथुन:- आज आपका बड़ा स्वप्न साकार हो सकता है, लेकिन अधिक उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ज़यादा ख़ुशी भी परेशानी का कारण बन सकती है। आज आपमें से कुछ लोग आर्थिक तंगी के कारण उधार लेने के लिए बाध्य हो सकते हैं। जब तक कोई वादा पूरा करने में सक्षम न हों तबतक वादा न करें। समय का कद्र न करने से हानि हो सकती है, इसलिए आपको समय का ख़्याल रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आज की शाम कुछ विशेष होने वाली है।

कर्क:- मानसिक शांति के लिए दान पुण्य में आपकी सहभागिता होनी चाहिए। मजबूत विश्वास के कारण बिना किसी की मदद के ही आज आप धन कमाने में सक्षम रहेंगे। उत्साह और ऊर्जा की परिपूर्णता सकारात्मक परिणाम दिलाएगी। जज़्बाती बातों से दूर रहकर काम में मन लगाएं। आज परिवार के साथ कई मुद्दों पर विचार विमर्श करके समाधान पा सकते हैं। जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए।

सिंह:- आज अपने व्यक्तित्व निर्माण के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। जिन्हें लम्बे समय से अर्थाभाव चल रहा है उन्हें आज अर्थ प्राप्ति हो सकती है जिससे कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। दोस्तों के द्वारा बनाई गई योजना दिन को खुशनुमा कर देगी। अपने उद्देश्यों की ओर शांति पूर्वक अग्रसर होते रहें लेकिन सफलता मिलने के पूर्व अपने पत्ते न खोलें। जीवनसाथी की विशेषताएं एक बार फिर आपको आबद्ध कर लेंगी।

कन्या:- आज आपके व्यक्तित्व की सुगंधि चतुर्दिक व्याप्त रहेगी। आपका कोई पुराना मित्र आर्थिक लाभ की दिशा में परामर्श दे सकता है, जिसका पालन करने से आप को धन लाभ होगा। आपके विनोदी स्वभाव के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी नौकरी छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे मार्केटिंग वगैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप एकांत स्थान में रहना पसंद करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा आपको मिल सकता है।

और पढ़ें: अपनी प्रवृत्ति को अन्तर्मुखी कैसे बनाएं

तुला:- कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। आज कई दिशा में धन खर्च के योग हैं इसलिए आपको अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है। इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम करने की आवश्यकता है। किसी बड़े आध्यात्मिक गुरु से आपको सहयोग मिलेगा। आज शादीशुदा जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण दिनों से एक है जब आप प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक:- मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है। मानसिक मजबूती के लिए योगाभ्यास करना चाहिए। आज कई स्रोतों से अर्थ लाभ होगा। विवादास्पद मुद्दों पर बात करने बचें। अपने प्रिय को निराश न करें। आज बॉस का अच्छा मिज़ाज कार्यालय का माहौल बदलकर अच्छा बना देगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन व्यतीत होगा।

धनु:- धनार्जन के नए तरीकों से लाभ होगा। व्यक्तिगत समस्याएं शांति भंग होने का कारण बन सकती हैं। धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करने से मानसिक शांति बढ़ेगी। आपकी सोच के अनुसार आज पारिवारिक स्थिति नहीं रहेगी। स्वयं को नियंत्रित रखें गृहकलह की संभावना है। गुलाब और केवड़े की संयुक्त सुगंधि की तरह आज प्रेम की सुगंधि चतुर्दिक व्याप्त हो जाएगी। नयी तकनीकों का सहारा लेने से कार्यकुशलता बढ़ेगी। जो लोग आप पर निकटता से ग़ौर करते हैं उनके लिए आपकी कार्यशैली दिलचस्प होगी। आपके सहयोग से जिसकी प्रशंसा होगी या पुरस्कृत होगा। ऐसे लोगों के लिए आप आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। आज आपका जीवन साथी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक आपका ख्याल रखेंगे।

मकर:- व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य और जीवन का सदैव सम्मान करना चाहिए। आज किसी स्त्री को पुरुष और पुरुष को स्त्री के सहयोग से कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आज आप किसी कुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। काम पूरा करके ही दस्तावेज वरिष्ठ को सौंपना चाहिए। खाली समय में आज खेल में आपकी रुचि होगी। 

कुम्भ:- लम्बे समय से अटका हुआ लोन आज आपको मिल सकता है।परिवार को पर्याप्त समय देना चाहिए उन्हें शिकायत का मौक़ा न मिले। किसी से वादा करते समय अपने लाभहानि पर भलीभांति विचार कर लेना चाहिए। आपकी उदारता और सहृदयता का कोई ग़लत फ़ायदा न उठाए इसके लिए भी आपको सावधान रहना चाहिए। आज अचानक आपको अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से आज का दिन एक होगा। आज प्रेम की गहराई का अनुभव आप करेंगे।

मीन:- आज किसी विशेष व्यक्ति से आपका परिचय मित्र कराएंगे, जिससे आपकी सोच प्रभावित होगी। व्यापारियों को लाभ होने से प्रसन्नता होगी। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपकी अहम् भूमिका रहेगी। कार्य की अधिकता के बावज़ूद प्रिय की ओर से खुशी मिलेगी। कार्य की सफलता के प्रति आश्वस्त होकर ही अपने विचारों को व्यक्त करें। आज शांति की प्राप्ति हेतु आप एकांत में कुछ समय बिताना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की दृष्टि से ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।