05 May Rashifal: चतुराई से किया गया कार्य लाभ प्रदान करेगा

खर्चीले स्वभाव की वजह से धन नहीं टिकता, लेकिन भाग्य की प्रबलता के कारण तंगी नहीं आती, फिर भी बचत पर ध्यान देना लाभदायक होगा

Updated: May 04, 2021, 02:05 PM IST

Photo courtesy: times now hindi
Photo courtesy: times now hindi

मेष:- शीघ्रातिशीघ्र भावनाओं को नियंत्रित करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज दिन बहुत बढ़िया है, आप सभी लोगों के आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। पारंपरिक तरीके से निवेश करने पर अर्थ संचय भी कर सकते हैं। चुनने के लिए आपके सामने कई कार्य होगें निर्णय करना आपके हाथ में होगा कि आप किस कार्य को चुनते हैं। आज अनुभवी लोगों के मत को भी जानना चाहिए। अपना शौक पूरा करने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ हास-परिहास आपको पूर्व की स्मृति दिलाएगा।

वृष:- आज आप घूमते-फिरने में अधिक खर्च करने के मूड में होंगे। लेकिन अनावश्यक खर्च आपके पश्चाताप का करण बनेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगें। अपने चतुर्दिक होने वाले कार्यों के प्रति सावधान रहें आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप परिवार को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। जीवनसाथी आज धरती पर ही स्वर्ग की अनुभूति कराएंगे।

मिथुन:- आपके द्वारा पूर्व में अर्जित किया गया धन आज आपको किसी बड़ी मुश्किल से निकालने में सक्षम होगा। क्योंकि आप धन के महत्व को सदा से समझते रहे हैं। आज आपकी आशा फलीभूत होगी। लम्बित कार्यों को पूर्ण करने की दृष्टि से दिन अच्छा है। आपके द्वारा की गई थोड़ी सी चतुराई आपके लाभ का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन में सब ठीक रहेगा।

कर्क:- आपका खर्चीला स्वभाव धन को टिकने नहीं देता लेकिन भाग्य की प्रबलता के कारण तंगी नहीं आ सकती है। आपके विनोदी स्वभाव के कारण आपकी लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है, जो प्रतिष्ठा पूर्वक आपके अर्थ में बढ़ोत्तरी का कारण बनेगी। किसी विवाद की स्थिति में कटु शब्द से बचें। वैवाहिक जीवन पूर्व की अपेक्षा आज बेहतर रहेगा।

और पढ़ें: सच्चिदानंद ही पूर्ण स्वतंत्र और सब पर आधिपत्य वाला है

सिंह:- आज किसी नवीन मार्ग से धनार्जन कर सकते हैं। गृह कार्य को उपेक्षित करना सहयोगियों के नाराज़गी का कारण बन सकता है। आज आप अपने प्रिय के प्रेम का अनुभव कर सकेंगे। यात्रा आरामदायक नहीं होगी, लेकिन नए परिचय होंगे। व्यापार में साझीदार को अनुकूल करने में कठिनाई आ सकती है।

कन्या:- आज आपको अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है, क्योंकि अधिक खर्च की संभावना है। दिनचर्या की व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप लोगों के आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। आपको नेतृत्व करना चाहिए। अपनी निष्ठा के कारण आप आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। घर में किसी अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

तुला:- भोजन पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तंगी से बाहर निकालने में माता पिता मददगार होंगे। पारिवारिक तनाव से आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। विपरीत समय से कुछ शिक्षा लेना चाहिए। व्यक्तित्व के निखार के लिए नवीन क्षमताओं को विकसित करना महत्वपूर्ण होगा। किसी नज़दीकी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक:- सकारात्मक सोच को विकसित करने की आवश्यकता है। क्योंकि नकारात्मकता आपके मन और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर कर सकता है। आज यदि भ्रमण पर जाना चाहते हैं तो सावधानी बरतें। मित्र अधिक खर्च कराने के मूड में हैं। अतः धनहानि हो सकती है। सामाजिक उत्सव में महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। तनख़्वाह में बढ़ोत्तरी आपको उत्साहित करेगी। आज पहले से चल रही आपकी समस्त समस्याओं का उन्मूलन हो सकता है। आज की हर गतिविधियों पर गौर करें। जीवनसाथी के बातों की उपेक्षा करने से वो नाराज़ हो सकते हैं।

और पढ़ें: उमा राम सुभाव जिन जाना ताहि भजन तजि भाव न आना

धनु:- किसी ग़रीब मित्र का सहयोग आज धन लाभ का कारण बनेगा जो अनेक परेशानियों को दूर करने में सहयोगी होगा। ख़ुशियां वितरित करने से स्वास्थ्य सुधरेगा। मुश्किलों से बचने के लिए अपने सम्बंधों का उपयोग करें। यदि बच्चों की कोई समस्या है तो उसका समाधान तुरंत करना चाहिए। आज किसी झूठ के कारण जीवनसाथी की ओर से आहत महसूस करेंगे।

मकर:- उपयुक्त परामर्श से अपने भय से मुक्ति पाएं। अनावश्यक खर्च रोकने से ही धन सही वक्त पर काम आएगा। आपकी लापरवाही से माता पिता दुखी हो सकते हैं। उनके परामर्श से ही नई परियोजना शुरू करें। किसी बड़े व्यापारी के साथ व्यापार लाभदायक सिद्ध होगा। अतीत से जुड़े हुए किसी व्यक्ति के आपसे मिलने की संभावना है।  

कुम्भ:- आज आपको भाई या बहन के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। बुज़ुर्गों को नाती पोतों की ओर से आज विशेष खुशी मिल सकती है। थोड़े टकराव के बाद भी प्रेम संबंध अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ही चलेगी। ऑफिस में काम की अधिकता के कारण आप समय कम निकाल पाएंगे। आज जीवनसाथी के प्रति अधिक खर्च करेंगे।

मीन:- दीर्घावधि लाभ को दृष्टिगत रखते हुए म्यूच्यूअल फंड में निवेश करना लाभदायक होगा। आपका मनमौज़ी बर्ताव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। आज मित्र किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात कराएंगे, जो भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। घटनाएं तो आज अच्छी होंगी लेकिन तनाव भी दे सकती हैं। आज वैवाहिक जीवन के खूबसूरती को समझ पाएंगे।