01 March Rashifal: उधार दिया गया धन वापस मिलने के योग हैं

समय और धन के महत्व को समझें, अन्यथा आने वाले समय में परेशानी हो सकती है।

Updated: Feb 28, 2021, 06:48 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- आज आपका दिन प्रसन्नता और आनंद से भरा रहेगा। क्योंकि आप उन्मुक्त होकर जीवन जिएंगे। पूर्व का संचित धन आज आपके काम आ सकता है, लेकिन इसके खर्च होने से आपको कष्ट भी होगा। अपने प्रिय को प्रसन्न रखें। आज किसी बडे़ व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। अपने मित्र को पर्याप्त समय दे सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य खराब होने से मन विचलित हो सकता है।

वृष:-आज आपके आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा और ऊर्जा से भरा हुआ होगा। आज संतान की शिक्षा पर अधिक व्यय होने की संभावना है। अपनी क्षमता के प्रदर्शन का आज अच्छा मौका है। आवश्यक कार्यों की उपेक्षा और अनावश्यक कार्यों को महत्व देना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। संभव है कि आज जीवनसाथी कम समय दे पांए।

मिथुन:-आज कार्यालय से शीघ्र निकलने का प्रयास करें और अपना पसंदीदा कार्य करें। रात्रि में धनलाभ होने की पूर्ण संभावना है। आपका दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपकी सुगंधि पुष्प की तरह चारों और व्याप्त होगी। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपके आगे बढ़ने में आपका सहयोग करेगा। आज एकांतवास आपको रुचिकर होगा। आज का दिन जीवन साथी के स्नेह से आप्लावित होगा।

कर्क:-आज के दिन लंबी बीमारी के सही होने काफ़ी संभावनाएं हैं। खेल में आपकी भागीदारी हो सकती है। अनावश्यक खर्च करने वालों को पैसे का महत्व समझ में आएगा, क्योंकि आपकी आवश्यकता पर आज कोई भी आपके काम नहीं आएगा। आज शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आज परिवार के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा।

सिंह:-आज शाम किसी भावनात्मक निर्णय के कारण आपको तनाव भी हो सकता है। समय और धन के महत्व को समझें, अन्यथा आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। मित्रों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। आज नए विचारों का उद्गम होगा। कार्यों में आशातीत लाभ के योग हैं। गृहस्थाश्रम का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।

कन्या:-दंपति में किसी एक का स्वास्थ दूसरे के तनाव का कारण बन सकता है। रात्रि के समय धन लाभ की पूरी संभावना है, क्योंकि किसी को दिया गया धन आज वापस मिलने के योग हैं। किसी व्यक्ति के विषय में निर्णय शीघ्रता में न लें, हो सकता है कि उसे आपकी आवश्यकता हो। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का प्रयोग अपने हित में करें। कार्य को सम्पन्न करके शीघ्रता पूर्वक घर लौटना आपके लिए अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला:-आज सामाजिक मेलजोल आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें। आप प्रतिभा सम्पन्न हैं, इसलिए स्वयं अपना मार्ग प्रशस्त करें। किसी कार्य के बिगड़ने से आप परेशान रह सकते हैं। आज जीवनसाथी फ़रिश्ते की तरह आपका ध्यान रखेगा।

वृश्चिक:- इस राशि के व्यापारी अपने धन को संभाल के रखें, चोरी होने की संभावना है। परिवार के लिए भी समय निकालेंगे। आपके ईमानदार और ज़िंदा दिल प्रेम में जादू करने की ताक़त है। जीवनसाथी आज खुश मिज़ाज रहेगा। आज आपका मिजाज शरारती रहेगा।

धनु:-स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। ग्रह अनुकूल नहीं हैं। धन को सुरक्षित रखें। पिता का कठोर व्यवहार आपको नाराज़ कर सकता है। शांति रखने से लाभ होगा। प्रेम की दृष्टि से दिन उत्तम है। अनावश्यक समय बर्बाद करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक विवाद के कारण दाम्पत्य प्रभावित हो सकता है।

मकर:-आज यात्रा के लिए दिन अच्छा रहेगा। दीर्घावधि लाभ की दृष्टि से म्यूचुअल फंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर का कोई सदस्य परेशानी का कारण बन सकता है। अपने विवेक का प्रयोग करें। अनावश्यक झगड़ों में समय नष्ट न करें। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा है।

कुम्भ:- खुशी बांटने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बैंक से जुड़े लेन देन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क़रीबी लोग हानि पहुंचा सकते हैं। सहयोगियों और वरिष्ठों का सहयोग आपका उत्साह वर्धन करेगा। इस राशि के उम्रदराज लोग आज अपने पुराने मित्रों से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी से खुशी मिलने के योग हैं।

मीन:- आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र की उपेक्षा आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। घर का माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। आज ऑफिस के दुश्मन दोस्त बन जायेंगे। आज अपने कार्यों को संभालने की आवश्यकता है। आज अचानक कोई रिश्तेदार आ सकता है। जिसके कारण आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में सुदर्शन भगवान का ध्यान और जप से चमत्कारिक लाभ होगा।