22 February Rashifal: कारोबार में सोच-समझकर लिया गया निर्णय खुशहाली लाएगा

अपनी बुरी संगत बदलें, दूसरों की उन्नती से दुखी न हो, मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा

Updated: Feb 21, 2021, 08:06 PM IST

Photo courtesy: WallpaperAccess
Photo courtesy: WallpaperAccess

मेष राशि:- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीय कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृष राशि:- काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि:- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशि:- समाजिक आयोजनों में आप की प्रसंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि:- आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कन्या राशि:- आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

और पढ़ें: भगवान ने हमें अपने दो गुण प्रदान किए हैं, इन गुणों को पहचानिए

तुला राशि:- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि:- अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही कतई ना करें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि:- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं, ऐसा ना करें, रिश्ते सम्हाल कर रखें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।

मकर राशि:- नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि:- समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें, दूसरों की उन्नती से दुखी न हो। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि:- समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माणकार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।