भूपेश सरकार ने बदली महिलाओं की जिंदगी, छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार
G-20 में 27,000 करोड का खर्च किए, नए संसद भवन में 20,000 करोड का खर्च किए लेकिन आज देश का किसान 27 रुपए प्रतिदिन कमा रहा है, मोदी जी जवाब नहीं दे पाते, लेकिन इनके दोस्त करोड़ों रुपए रोज कमाते हैं: प्रियंका गांधी

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में कई बड़े नेताओं के दौरे चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रदेश में लगातार रैलियां कर रहे हैं। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने भिलाई में महिला समृद्दि सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची थी। यहां उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने महिलाओं की जिंदगी बदली।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने दिवंगत पिता स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता स्व. राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तो वह खुद ही जीप चलाते हुए क्षेत्र में जाते थे। मैं उनके सांथ बैठती थी। सड़क खराब थी तो मेरे पिता ने गाड़ी रोकी। तभी एक महिला उन्हें डांटने लगी कि मेरे घर में रोड का पानी भरता है। पिता ने कहा था, ठीक है! मैं दिखवा देता हूं। मैंने पिता जी से थोड़ी देर बाद पूछा कि आपको बुरा नहीं लगा? तो उनका जवाब था कि मैं अपना काम नहीं करूंगा तो उस महिला का कर्म है कि वह मुझे मेरे काम को याद दिलाए।
'पहले प्रधानमंत्री तक को यह अहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जवाबदेही क्या है'@priyankagandhi जी ने सुनाया अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी से जुड़ा एक पुराना किस्सा। #MahilaSamriddhiWithCongress pic.twitter.com/QDk2Ya933x
— Congress (@INCIndia) September 21, 2023
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश के लोगों को असल मुद्दों भटकाया जा रहा है। G-20 में 27,000 करोड का खर्च किए, नए संसद भवन में 20,000 करोड का खर्च किए लेकिन आज देश का किसान 27 रुपए प्रतिदिन कमा रहा है, मोदी जी जवाब नहीं दे पाते, लेकिन इनके दोस्त करोड़ों रुपए रोज कमाते हैं। प्रियंका ने कहा कि देश का सम्मान अच्छी बात है लेकिन देश का किसान का सम्मान भी जरूरी है।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'केंद्र की नीतियां से महंगाई बढ़ी, देश की बड़ी संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक पैसा आपके जेब में डाला। यहां की सरकार पुरानी राजनीति पर चल रही है। जाति और सांप्रदायिकता के हिसाब से जो वोट मांगते हैं। उन्हें जवाब दीजिए। गैस सिलेंडर और तेल की कीमतें इतनी बढ़ गई है कि गरीब पिस रहा है। भूपेश बघेल सरकार ने आपकी राहत और मदद के लिए बहुत कार्य किए हैं। आज प्रदेश का किसान खुश है। खेती उनके आय का जरिया बन गया है। छत्तीसगढ़ में खेती करने वाले किसान बढ़ रहे हैं। बाकी सभी जगह किसान त्रस्त है। न्याय योजना के तहत किसानों को सबसे अधिक धान की कीमत मिल रही है।'
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने छत्तीसगढ़ में आयोजित 'महिला समृद्धि सम्मेलन' में स्थानीय महिलाओं से मुलाकात की।
— Congress (@INCIndia) September 21, 2023
छत्तीसगढ़ की ये महिलाएं अपने हुनर के बूते हस्तशिल्प, कलाकृतियों, कृषि और खाद्य उत्पादों में स्वावलंबन के साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हो रही हैं।… pic.twitter.com/daTz8HYQYa
इससे पहले प्रियंका ने वहां मौजूद स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली। प्रियंका को अपने बीच पाकर महिलाएं खुश नजर आईं। उन्होंने सुआ नाच के साथ लट्टू (भौंरा) पर भी हाथ आजमाया।