रेलवे कर्मियों को 78 दिन का बोनस देगी मोदी सरकार, 11 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

मोदी सरकार करीब 11 लाख 56 हज़ार रेलवे के कर्मचारियों को बोनस देगी, इस पर 1985 करोड़ व्यय किए जाएंगे

Updated: Oct 06, 2021, 11:16 AM IST

Photo Courtesy : DNA India
Photo Courtesy : DNA India

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने रेलवे के नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। रेलवे के ग्यारह लाख कर्मचारियों को मोदी सरकार 78 दिन को बोनस देगी। इस पर करीब 1985 करोड़ का खर्च आएगा। पहले रेलवे कर्मचारियों को 72 दिन का बोनस मिला करता था लेकिन इस मर्तबा उन्हें 6 दिन का अतरिक्त बोनस दिया जाएगा। 

रेलवे कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि त्योहारों के हर सीज़न से पहले बोनस की घोषणा की जाती है लिहाज़ा हम ने इस मर्तबा भी बोनस देने का एलान किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 1985 करोड़ रुपए के खर्चे पर रेलवे के ग्यारह लाख 56 हज़ार कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।  

पीएम मित्र योजना का हुआ एलान 
रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की घोषणा के साथ-साथ पीएम मित्र योजना का भी एलान किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार सात मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाएगी। दावा है कि इन पार्क के ज़रिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे निर्यात में  भी बढ़ोतरी होगी।  

केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कल विश्व कपास दिवस है। टेक्सटाइल उद्योग के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे फैसलों को मंज़ूरी दी है, जिस वजह से यह उद्योग फिर से खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर काफी प्रगति कर रहा है।