अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी, फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर लीक हुआ शो के विनर का नाम

खतरों के खिलाड़ी के विनर का नाम सोशल मीडिया पर वायरल, 26 सितंबर को शो का फिनाले टीवी पर दिखाया जाएगा, उससे पहले विनर की पत्नी ने इंस्टा स्टोरी में किया खुलासा

Updated: Sep 22, 2021, 07:13 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

रोहित शेट्टी के डेयरिंग शो खतरों के खिलाड़ी 11 का विनर सामने आ गया है। शो के विनर का नाम फिनाले एपिसोड के ऑनएयर होने से पहले ही लीक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के खतरों के खिलाड़ी का खिताब अर्जुन बिजलानी ने जीता है। हाल ही में शो का फिनाले एपीसोड शूट किया गया। ये एपीसोड वीकेंड पर 25-26 सितंबर को प्रसारित होना है।

अर्जुन बिजलानी की वाइफ नेहा की इंस्टास्टोरी से इस बात का खुलासा हुआ है कि अर्जुन ने शो जीत लिया है। इस शो की रनरअप दिव्यांका त्रिपाठी रहीं। जबकि श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह जैसे खिलाड़ियों ने भी अपना-अपना टैलेंट दिखाया था। खतरों के खिलाड़ी में बिगबास 14 फेम कई कलाकारों ने भी अपना दमखम दिखाया था। जिनमें निक्की तम्बोली और अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य शामिल थे।

इनसभी को मात देते हुए अर्जुन खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी के विनर की आफिशियल एनाउंसमेंट 26 सितंबर को होगी। अर्जुन बिजलानी के जीतने पर उनकी वाइफ नेहा ने ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की है।

अर्जुन बिजलानी ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए जीत हासिल की है। अर्जुन को कांटे की टक्कर दे रही दिव्यांका त्रिपाठी जीत से चूक गई हैं। अर्जुन की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस खतरों के खिलाड़ी 11 जीतने पर बधाई देते नजर आ रहे हैं। वहीं कलर्स का फेस होने की वजह से अर्जुन बिजलानी की जीत पर लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि वे कर्लस का चेहरा हैं, इसलिए उन्हें जान बूझकर जिताया गया है। लोगों ने कर्लस पर आरोप लगाया है कि वह अपने कलाकारों की जीत फिक्स रखती है। सभी स्टार्स ने खतरों के खिलाड़ी में सांसें रोक देने वाला एक्शन किया था। एक से बढ़कर एक कठिन टास्क को पूरी शिद्दत के निभाया था।

भोपाल की दिव्यांका त्रिपाठी इस सीजन की फर्स्ट रनर अप बनी हैं। अर्जुन को टक्कर देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने टॉप 2 में अर्जुन बिजलानी के  साथ स्थान पाया। कड़े मुकाबले के बाद अर्जुन बिजलानी को यह ट्राफी मिली। सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी के विनर का खुलासा कर दिया गया है। जबकि फिनाले एपिसोड वीकेंड पर दिखाया जाएगा। 

अर्जुन बिजलानी की वाइफ ने इंस्टा स्टोरी पर ट्रॉफी की फोटो शेयर की है जिसके बाद माना जा रहा है कि अर्जुन ने खतरों के खिलाड़ी रियालिटी शो जीत लिया है। खतरों के खिलाड़ी की शुरुआत से ही दिव्यांका का फियरलेस अंदाज फैंस को पसंद आ रहा था। उन्हें एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था लेकिन अर्जुन की फोटोज वायरल होने के बाद अब दिव्यांका के फैंस को निराशा हाथ लगी है।    

इस शो के होस्ट फिल्म मेकर रोहित शेट्टी हैं। शो की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान केपटाउन में हुई थी। जिसका फिनाले 20-21 सितंबर को भारत में शूट किया गया है।