बॉलीवुड दीवा अनुष्का शर्मा का बर्थ डे, बेटी वामिका के साथ खास है इस साल का जन्मदिन

अनुष्का घर पर फैमिली के साथ मना रहीं बर्थ डे, फैंस ने दी बधाई, करीना, शिल्पा, मलाइका, कैटरीना ने सोशल मीडिया पर किया विश

Updated: May 01, 2021, 09:54 AM IST

Photo courtesy: NewsBytes Hindi
Photo courtesy: NewsBytes Hindi

बॉलीवुड दीवा अनुष्का शर्मा आज अपना 33वां बर्थ डे मना रही हैं। बेटी वामिका के जन्म के बाद का यह उनका पहला बर्थ डे है, इस साल का बर्थ डे बेहद खास है, उनका कहना है कि दुनिया की सबसे कीमती तोहफा ईश्वर ने वामिका के रुप में उन्हें दिया है। अनुष्का को देश दुनिया से बर्थ डे की बधाइयां मिल रही हैं। कैटरीन कैफ, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी आलिया भट्ट, शाहरुक खान, सलामान खान, मधुरी दीक्षित, आमिर खान ने उन्हें जन्म दिन की बधाइय़ां दी हैं। अनुष्का अपना बर्थ डे घर पर ही फैमिली के साथ मना रही हैं।

करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल फोटो शेयर करके अनुष्का को बर्थ डे विश किया है। करीना ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की शादी फोटो शेयर की है औऱ उन्हे "पथ प्रदर्शक अनुष्का शर्मा को हैप्पी बर्थडे." लिखा है।  

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को जन्मी अनुष्का के पिता आर्मी में थे। कर्नल अजय कुमार शर्मा की पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर होने की वजह से वे कई  जगहों पर रहीं। उनकी मां आशिमा शर्मा ग्रहणी हैं, उनके बड़े भाई का नाम कारनेश है। अनुष्का की स्कूलिंग आर्मी स्कूल से  हुई है, बैंगलुरू के माउंट कारमेल कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। फिल्मों में आने से पहले वे मालडिंग करती थी। उन्होंने कई नामी गिरामी ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया।

माडलिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में तब हुई जब उन्हें लक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग की। फिर शाहरुख खान के साथ 2008 में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया। अनुष्का की पहली ही फिल्म ने ब्लाक बस्टर कामाई की फिल्म सुपर डूपर हिट रही। फिर उन्होंने रणवीर सिंह के साथ बैंड बाजा बरात में काम किया।

वे सलमान के साथ सुल्तान और आमिर खान के साथ पीके में नजर आ चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ जब तक है जान, जीरों जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं। अनुष्का एक्टिंग के साथ अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी चला रही है, उनकी पहली प्रोड्यूस की हुई फिल्म NH10 थी, उन्होंने फिल्लौरी, परी और बुलबुल, पाताललोक  जैसी कई फिल्मों और वेबसीरीज को प्रोड्यूस किया।अनुष्का आखिरी बार 2018 में रिलीज फिल्म जीरो में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख औऱ कैटरीना भी थे।

अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से लंबे अफेयर के बाद 2017 में शादी की थी। उनकी सीक्रेट वेडिंग इटली के टस्कनी में हुई थी। विराट कोहली की मानें तो उनकी शादी की सारी तैयारी अनुष्का ने ही की थी।

कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात एक शैंपू की एड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहले तकरार, फिर प्यार और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों एक प्यारी सी  बेटी वामिका के माता-पिता बन चुके हैं। बर्थ डे के मौके पर फैंस एक्ट्रेस को खूब बधाइयां दे रहे हैं। बेटी के जन्म बाद यह उनका पहली बर्थ डे है।  एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने 9 साल पुराने विज्ञापन को याद करते हुए शुक्रिया किया था जिसकी वजह से वे और अनुष्का मिले और फिर कई उतार चढ़ाव के बाद शादी करने का फैसला किया। इस साल का जन्मदिन काफी स्पेशल वे बेबी वामिका के साथ पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।