बिग स्क्रीन पर नजर आएंगी बॉस लेडी,रुबीना दिलैक को मिला टिकट टू बॉलीवुड, अर्ध फिल्म से कर रही डेब्यू

बिग बॉस 14 जीतने के बाद रूबीना दिलैक की किस्मत चमक गई है, वे म्यूजिक कंपोजर से फिल्म डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की फिल्म अर्ध से फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं, फिल्म में राजपाल यादव, हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे

Updated: Jul 19, 2021, 11:01 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

वर्सेटाइटल एक्ट्रेस और बिगबॉस 14 विनर रुबीना दिलैक सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाली हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम अर्ध है। इस फिल्म के लिए उन्हें साइन किया है म्यूजिक कंपोजर से फिल्म डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल ने। रुबीना दिलैक के साथ अर्ध में एक्टर हितेन तेजवानी और राजपाल यादव को भी साइन किया गया है। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। माना जा रहा है कि फिल्म म्यूजिकल होगी।

 

 

 पलाश के बारे में कहा जाता है कि वे यंग एज की पंसद की धुनें बनाते हैं। उनकी कंपोजीशन्स यंगस्टर्स को काफी पसंद आती है। वे कई सुपरहिट गानों को कंपोज कर चुके हैं। इन्हीं में से एक है अरजित सिंह का सुपरहिट गाना, तू ही आशिकी है। पलाश ने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर भी कई सुपर हिट गानें बनाए हैं।  रुबीना की बॉलीवुड एंट्री की आधिकारिक घोषणा फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने की है।

 

 छोटी बहू, कसम से, सात फेरे, जैसे कई टीवी शो में रुबीना ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। रुबीना ने जहां बहुओं के किरदार में जान फूंकी वही उन्होंने शक्ति अस्तित्व के अहसास की सीरियल में  किन्नर का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोरीं। शक्ति के तौर पर फैंन से रूबीना को खूब पसंद किया। वहीं बिग बॉस 14 में सबसे आखिर में कन्फर्म होने वाली मेंबर आखिरकार घर से ट्रॉफी लेकर ही निकली। रुबीना को शो

 

के दौरान फैंस ने जमकर वोट दिए। वहीं उनके पति अभिनव शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। अभिवन और रुबीना ने बिगबास जीतने के बाद नेहा कक्कड़ के म्यूजिक एल्बम में काम किया था। वहीं अभिनव रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में पार्टीसिपेट करके लौटे हैं। जो की जल्द ही आन एयर होने वाला है।

 

रुबीना के फिल्म साइन करते ही उनके लिए बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।  सोशल मीडिया पर लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने लिखा है शानदार एक्टर, बेस्ट ऑफ लक, वहीं एक यूजर ने लिखा, आज की बेस्ट खबर और अपने इमोशन बयां किए हैं। फैंस अपनी पसंदीदा एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।